सैलाना। रतलाम जिले के सैलाना नगर परिषद में एल्डरमेनो की नियुक्ति से भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ी दी बधाई, मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार सैलाना नगर परिषद में एल्डरमैन (नामनिर्देशित पार्षद) की नियुक्ति की गई है। इस निर्णय के तहत नगर परिषद में अनुभवी एवं सामाजिक रूप से सक्रिय व्यक्तियों को शामिल किया गया है, जिससे परिषद के कार्यों में मजबूती आने की उम्मीद है।
जारी आदेश के अनुसार सैलाना नगर परिषद में इन्हें एल्डरमैन पार्षद नियुक्त किया गया है—
नाथुलाल राठौर (वार्ड क्र. 11),श्रीमती सपना खराडी (वार्ड क्र. 9), वरदीचन्द्र पाटीदार (वार्ड क्र. 06), रवि शर्मा (वार्ड क्र. 05) को नियुक्त किया है।शासन के इस आदेश के बाद नगर में राजनीतिक एवं सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। नियुक्त एल्डरमैन नगर परिषद की बैठकों में भाग लेकर विकास कार्यों, जनहित के मुद्दों और नीतिगत निर्णयों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।


शर्मा, राठौर, खराडी, पाटीदार,ने इस नियुक्ति पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, जिला भाजपा अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, भाजपा जिला उपाध्यक्ष क्रांति जोशी, सैलाना मंडल अध्यक्ष पंकज राठौर सहित भाजपा के वरिष्ठ जनों का आभार व्यक्त किया गया।

नव नियुक्त एल्डरमानों ने कहा है कि पार्टी आदेश अनुसार सैलाना नगर केआमजन मानस के मूलभूत सुविधाओं के प्रतिकटिबध रहेंगे। सैलाना परिषद के नवनियुक्त चारों एल्डरमेनो को नगर परिषद सैलाना के पार्षद विशाल धभाई कुलदीप कुमावत आशा कसेरा चंदा पारगी मुकेश पटेल ने एल्डरमैन पार्षद नियुक्त होने पर बधाई दी स्वागत किया गया।
स्थानीय नागरिकों ने उम्मीद जताई है कि नए एल्डरमैन नगर के विकास, स्वच्छता, पेयजल और आधारभूत सुविधाओं के सुधार में सक्रिय योगदान देंगे। वहीं, नगर परिषद के कार्यों में पारदर्शिता और गति आने की भी संभावना व्यक्त की जा रही है। यह नियुक्ति आगामी समय में सैलाना नगर के विकास की दिशा तय करने में अहम साबित हो सकती
Author: MP Headlines



















