गूंजेगा जयकारों से सैलाना: हनुमान जन्मोत्सव पर 10वां भव्य विशाल भंडारा कल

सैलाना। आस्था, श्रद्धा और सेवा का अनूठा संगम इस बार फिर सैलाना में देखने को मिलेगा। पवनपुत्र हनुमान जी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर रामेष्ट सेवा संस्थान एवं आजाद क्लब द्वारा 10वें विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

आयोजकों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन 2 अप्रैल 2026, गुरुवार को सायं 4 बजे से ओशीन परिसर में आयोजित होगा। कार्यक्रम में विशेष रूप से महाआरती एवं महाप्रसादी वितरण का आयोजन रखा गया है, जिसमें श्रद्धालु भक्ति भाव से शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे।

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आयोजन को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है, जिससे पूरा वातावरण भक्ति रस में सराबोर रहेगा। आयोजन समिति ने सैलाना सहित आसपास के समस्त श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने एवं प्रसादी ग्रहण करने का आग्रह किया है। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि समाज में एकता, सेवा और सहयोग की भावना को भी मजबूत करता है।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp