अंजनी पुत्र श्री हनुमानजी के जन्मोत्सव पर नगर हुआ भक्तिमय, भव्य भंडारा और धार्मिक आयोजन हुऐ

सैलाना। रतलाम जिले के सैलाना नगर में हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर सैलाना नगर पूरी तरह श्रद्धा, भक्ति और उल्लास में नजर आया। नगर के विभिन्न मंदिरों में आयोजित भव्य धार्मिक कार्यक्रमों ने वातावरण को धर्ममय बना दिया।

रामेश्वर सेवा संस्थान एवं आज़ाद क्लब सैलाना के  तत्वावधान में आयोजित दसवें वर्ष के इस विशाल आयोजन ने श्रद्धालुओं के उत्साह को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। रामनिवास मंदिर (ओशीन परिसर स्थित हनुमान मंदिर) पर महाआरती के साथ शुरू हुए कार्यक्रम के पश्चात विशाल भंडारा महाप्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से आए 8 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण कर धर्मलाभ अर्जित किया।

प्रसादी वितरण कार्यक्रम में यह विशेषता रही की  सभी को भोजन पंगत के साथ करवाया गया बैठक जिसमें बच्चियों ने परोसगारी में रूचि देखी गई।आयोजन की भव्यता और व्यवस्था ने सभी को प्रभावित किया। कुछ समय के लिए सैलाना नगर में आंधी तूफान के साथ हल्की बारिश भी हुई फिर भी भोजन की व्यवस्थाएं बरकरार रही।ईधर खाकी बाबा हनुमान मंदिर पर जय बजरंग व्यायाम शाला द्वारा सुबह से ही हवन, पूजन एवं यज्ञ जैसे धार्मिक अनुष्ठान पूरे विधि-विधान से संपन्न किए गए। इसके बाद महाआरती एवं महाप्रसादी में बड़ी संख्या में भक्तों की सहभागिता देखने को मिली।

इसी क्रम में नगर के समस्त बजरंगबली मंदिरों में कार्यक्रम चलते रहे। गोधुलिया हनुमान मंदिर पर यहा पंडित प्रेम दास जी के सानिध्य में यहां पर भी दोपहर में महाआरती पश्चात भोजन प्रसादी की गई  वही घंटाघर स्थित चैतन्य हनुमान मंदिर पर भी दिनभर पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला जारी रही। सुबह से ही मंदिरों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाई लगी रहीं, जहां भक्तों ने आस्था के साथ भगवान के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

नगर में आयोजन से एक दिन पूर्व रामेश्वर सेवा संस्थान एवं आज़ाद क्लब द्वारा नगर में भव्य वाहन रैली का आयोजन भी आकर्षण का केंद्र रहा। ओशीन परिसर से निकली यह रैली डीजे की धुन और “जय श्री राम” के जयकारों के साथ पूरे नगर में भ्रमण करती हुई पुनः अपने प्रारंभिक स्थल पर पहुंची। रैली में भगवा ध्वज लहराते श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था।
दो दिवसीय इस धार्मिक आयोजन के दौरान सैलाना पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp