सैलाना में एमएसपी पर चना-मसूर खरीदी शुरू, किसानों को मिलेगी राहत

सैलाना। क्षेत्र के किसानों के लिए राहत विधि विधान से पूजा-अर्चना कर किया खरीदी कार्य का शुभारंभ सैलाना मार्केटिंग सोसाइटी में समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर चना और मसूर की खरीदी का विधिवत शुभारंभ कर दिया गया है, जिससे किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलने का रास्ता साफ हो गया है।

केंद्र प्रबंधक सुरेंद्रसिंह राठौर ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा चना का समर्थन मूल्य 5875 रुपये प्रति क्विंटल तथा मसूर का 7000 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे शासन के मापदंडों के अनुसार अपनी उपज केंद्र पर लाएं, ताकि उन्हें बिना परेशानी एमएसपी का लाभ मिल सके।

विधि विधान से पूजा-अर्चना कर किया खरीदी कार्य का शुभारंभ
गया। इसके बाद उसरगार के किसान मन्नालाल पाटीदार की उपज खरीदकर प्रक्रिया की शुरुआत हुई। इस दौरान प्रबंधक राठौर ने किसान का स्वागत-सम्मान भी किया।

केंद्र पर सुचारू व्यवस्था के लिए पर्याप्त स्टाफ तैनात किया गया है। खरीदी प्रभारी बाबूलाल मालवीय, सहायक प्रभारी राकेश कटारा, सर्वेयर अजय पाटीदार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे और किसानों को आवश्यक मार्गदर्शन दिया। खरीदी शुरू होने से किसानों में उत्साह देखा गया। उनका कहना है कि अब उन्हें बाजार में कम दाम मिलने की समस्या से राहत मिलेगी और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp