सैलाना। रतलाम जिले के सैलाना नगर में आज उत्साह और गरिमा के साथ नगर परिषद में नव-मनोनित एल्डर मेनों का स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। दिनांक 08 अप्रैल 2026 को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा नगर परिषद सैलाना में चार एल्डरमेन वद्रीचंद पाटीदार, नाथूलाल राठौड़, रवि कुमार शर्मा एवं सपना खराड़ी का मनोनयन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनोज शर्मा एवं नगर परिषद के कर्मचारियों द्वारा सभी नव-नियुक्त एल्डर मेनों का पुष्पमालाओं से अभिनंदन कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। समारोह में जनपद पंचायत अध्यक्ष कैलाशी बाई चारेल एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज राठौड़ ने भी सभी का सम्मान कर शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनोज शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी एल्डर मेन नगर के समग्र विकास में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए परिषद को नई दिशा और मजबूती प्रदान करेंगे। कार्यक्रम में नगर परिषद के कर्मचारी भीमसेन लहरी, सुरेंद्र सिंह चौहान, धन्ना लाल परमार, धीरज सिंह रावत, मोनिका भूरिया, अभिमन्यु ग्वाले, शिखा शर्मा, सुरेश पाटीदार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और सभी ने मिलकर नगर विकास के लिए सकारात्मक संकल्प लिया।
Author: MP Headlines


















