विश्व नवकार दिवस पर सामूहिक नवकार महामंत्र के जाप का ऐतिहासिक आयोजन संपन्न

सैलाना। सैलाना नगर में जैन इंटरनेशनल आर्गेनाइजेशन के आव्हान पर देश भर में एक ही दिन एक ही समय पर सामूहिक नवकार महामंत्र का जाप किया गया। यह विशेष आयोजन को जैन जागृति मंच के तत्वावधान में सकल जैन समाज की गरिमामय उपस्थिति में किया गया।

स्थानीय जैन धर्मशाला में आयोजित इस महा आयोजन के पूर्व जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक संघ अध्यक्ष सुरेंद्र मेहता, वर्धमान स्थानक वासी जैन संघ अध्यक्ष राजेश सियार, सुधर्म जैन श्रावक संघ अध्यक्ष विजय डोसी, दिगंबर जैन संघ के मनीष ग्वालियरी , जैन धर्मशाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अशोक चंडालिया, जैन जागृति मंच के अध्यक्ष प्रीतेश लोढ़ा ने नवकार  महामंत्र के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।

यह आयोजन भारत सहित विश्व के 8 देशों मे हजारों स्थानों पर एक समय एक साथ सुबह 9 बजे प्रारंभ किया गया और 9 बजकर 36 मिनिट पर समाप्त किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य  देश भर में शांति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार करना हैं। स्थानीय जैन धर्मशाला में सकल जैन समाज के श्रावक श्राविकाओं की महती उपस्थिति में जैन जागृति मंच के तत्वावधान में नवकारसी पश्चात ठीक 9 बजे श्रावक श्राविकाओं ने बारी बारी से  पूर्ण अनुशासित होकर नवकार महामंत्र का जाप प्रारंभ किया और ठीक 9 बजकर 36 मिनिट पर समापन किया गया।

आयोजन के प्रारंभ में इंद्रेश चंडालिया ने इस आयोजन की विस्तृत रूप रेखा रखते हुए कहा कि विश्व भर में आज के दिन एक साथ नवकार महामंत्र के जाप किए जा रहे हैं गत वर्ष इस आयोजन में 1 करोड़ 90 लाख लोग सहभागी बने थे इस वर्ष का लक्ष्य 3 करोड़ का है ।

जैन जागृति महिला मंच,नवकार सेवा संस्थान वर्धमान स्थानक वासी जैन श्राविका मंडल युवक महासंघ सहित सकल जैन संघ महिला संगठन की पदाधिकारियों ने आयोजन में अपनी सेवाएं दी। इस अवसर पर जैन जागृति मंच के वरिष्ठ सदस्य अजय कोठारी, कमलेश चंडालिया, शैलेश चंडालिया,अमित पीतलिया, उपाध्यक्ष नीरज मांडोत,सचिव जयेश संघवी,शुभम ग्वालियरी, अंकुश संघवी, अभय मोगरा,संजय संघवी,प्रशांत कोलन, अंकुर ग्वालियरी, ने इस आयोजन में महती भूमिका निभाई l इस आयोजन से अभिभूत होकर समाज के वरिष्ठ जन ने जैन जागृति मंच के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं प्रेषित की साथ ही इस तरह के उत्कृष्ट आयोजन के लिए सहयोग हेतु आश्वस्त किया l कार्यक्रम का संचालन पीयूष जैन ने किया ।अंत में नवकारसी ओर संपूर्ण कार्यक्रम के लाभार्थी जैन जागृति मंच के कोषाध्यक्ष निलेश गोलेछा द्वारा सकल जैन समाज का आभार व्यक्त किया गया। आयोजन में प्रभावना जीतो संस्था द्वारा वितरित की गई l

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp