समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी शुरू: सैलाना में किसानों के चेहरे खिले, भाजपा सरकार की पहल को सराहा

सैलाना। सैलाना क्षेत्र के किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। मार्केटिंग सोसायटी सैलाना द्वारा वेयरहाउस सैलाना स्थित गेहूं उपार्जन केंद्र पर मध्य प्रदेश शासन के समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का विधिवत शुभारंभ किया गया। शुभारंभ अवसर पर पूजा-अर्चना के साथ किसानों का माला पहनाकर सम्मान किया गया, जिससे माहौल उत्साह और खुशी से भर गया।

कार्यक्रम में मार्केटिंग सोसायटी के अधिकारी सुरेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष पंकज राठौर एवं किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष देवचंद्र पाटीदार विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान राकेश पाटीदार, संजय पाटीदार, विशाल राठौर, विजय पाटीदार, अजय पाटीदार, योगेश सोलंकी, अंबिका प्रसाद पाटीदार सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

इस अवसर पर सुरेंद्र सिंह द्वारा मंडल अध्यक्ष पंकज राठौर का पुष्पमाला से स्वागत भी किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने मध्य प्रदेश सरकार की इस पहल को किसानों के हित में ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी से किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलेगा और उनके जीवन स्तर में सुधार आएगा।

मंडल अध्यक्ष पंकज राठौर ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और “किसानों का एक-एक दाना खरीदने” के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने किसानों के परिश्रम, समर्पण और देश के प्रति उनकी निष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि यही मेहनत देश को आत्मनिर्भर बना रही है।
गेहूं उपार्जन केंद्र के शुभारंभ से क्षेत्र के किसानों में उत्साह का माहौल है और वे इसे अपनी मेहनत के सम्मान के रूप में देख रहे हैं।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp