सैलाना में स्वच्छता पर सख्ती: अधिकारियों का औचक निरीक्षण

सैलाना। नगर में स्वच्छता व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन एक्शन मोड में नजर आया। नगरीय प्रशासन विभाग  भोपाल के सहायक आयुक्त हिमांशु भट्ट एवं जिला शहरी विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी अरुण पाठक ने शहर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सार्वजनिक शौचालयों और ट्रेंचिंग ग्राउंड की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया गया। कई स्थानों पर पाई गई कमियों को लेकर अधिकारियों ने तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने नगर परिषद के सीएमओ मनोज कुमार शर्मा को व्यवस्था सुधारने, नियमित मॉनिटरिंग करने और शहर को साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए। परिषद परिसर में नगर की ऐतिहासिक धरोहरों के तैयार किए गए डेमो को देखा, जिनकी अधिकारियों ने सराहना की और इसे शहर की पहचान से जोड़ने का प्रयास बताया।

इस निरीक्षण के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला, स्वच्छता शाखा प्रभारी धन्नालाल परमार, दरोगा दीपक गोयर, महेश तंवर, हरिओम सिसोदिया सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp