सैलाना। सैलाना नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 8 में इन दिनों पानी की भारी कमी से लोग परेशान हैं। हालात ऐसे हैं कि कई घरों में पीने का पानी भी ठीक से नहीं मिल पा रहा है।
इस समस्या से नाराज होकर वार्ड पार्षद श्रीमती चंदा पारगी, वार्ड नंबर दो के पार्षद प्रतिनिधि प्रशांत मांडोत और वार्ड के लोगों ने नगर परिषद के कर्मचारियों का घेराव किया और विरोध जताया।
मौके पर स्वच्छता प्रभारी धन्नालाल परमार, दीपक गोयल, बाबू पटवाने और मांगीलाल कटारा सहित अन्य कर्मचारियों को लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि नलों में पानी बहुत कम आ रहा है, जिससे रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो रहा है।
पार्षद चंदा पारगी ने बताया कि यह समस्या काफी समय से चल रही है और अब ज्यादा बढ़ गई है। पाएगी व मांडोत ने इस बारे में सीएमओ मनोज शर्मा को जानकारी दी। सीएमओ ने भरोसा दिलाया है कि तीन दिन में पानी की व्यवस्था ठीक कर दी जाएगी। साथ ही, फिलहाल टैंकर से पानी सप्लाई की जाएगी।
वार्ड के लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर समस्या जल्द हल नहीं हुई तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे।
Author: MP Headlines

















