सैलाना में NSUI की रणनीतिक बैठक, सरवन ब्लॉक में नई नियुक्तियां, संगठन विस्तार को मिलेगी रफ्तार

सैलाना। सैलाना में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन की आगामी रणनीति एवं विधानसभा स्तर पर किए जाने वाले कार्यों को लेकर विस्तृत मंथन किया गया। बैठक में छात्र हितों से जुड़े मुद्दों, संगठन मजबूती और जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक के पश्चात सैलाना विधानसभा अध्यक्ष मोहित डामोर एवं विधानसभा उपाध्यक्ष अस्मित शीलावट द्वारा सरवन ब्लॉक की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।  समरथ मईडा को सरवन ब्लॉक महासचिव नियुक्त किया गया। सुनील मकवाना को सरवन ब्लॉक मीडिया प्रभारी बनाया गया। इन नियुक्तियों के साथ ही संगठन ने क्षेत्र में अपनी सक्रियता और मजबूती का स्पष्ट संकेत दिया है।

इस अवसर पर सरवन ब्लॉक अध्यक्ष जितेन्द्र मईडा, सैलाना ब्लॉक अध्यक्ष अजय निनामा, रावटी ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश भूरिया, राजकुमार, सरवन ब्लॉक उपाध्यक्ष करण खराड़ी, कॉलेज अध्यक्ष पंकज निनामा, कॉलेज उपाध्यक्ष, आर्यन पाटीदार (सैलाना नगर उपाध्यक्ष) एवं रतलाम ग्रामीण अध्यक्ष गोपाल गुर्जर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने और युवाओं को जोड़ने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp