बाजना में डकैती व हत्या का 72 घंटे में खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

सैलाना/रतलाम, 17 अप्रैल 2026 बाजना थाना क्षेत्र में हुई डकैती और हत्या की सनसनीखेज घटनाओं का पुलिस ने महज 72 घंटे में पर्दाफाश कर दिया है। इस कार्रवाई में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

पहली घटना: चाकू की नोक पर डकैती
दिनांक 13 अप्रैल 2026 को फरियादी कादर खां (60 वर्ष), निवासी ग्राम पाटी (जिला बांसवाड़ा), ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे अपनी पुत्री के साथ जावरा से शादी समारोह से लौट रहे थे। माही नदी पुल (रतनगढ़पीठ) के पास अज्ञात बदमाशों ने चाकू दिखाकर उनसे लूटपाट की।

लूटा गया सामान:
₹5,000 नकद आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, जनआधारपुत्री के पर्स से ₹15,000 नकदसोने-चांदी के आभूषण (एयररिंग, मंगलसूत्र) कपड़ों से भरा बैग व दीवार घड़ी। इस मामले में थाना बाजना में अपराध क्रमांक 164/26 धारा 309(4), 309(6) बीएनएस तथा बाद में धारा 310 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

दूसरी घटना: विवाद में युवक की हत्या
दिनांक 14 अप्रैल 2026 को फरियादिया चम्पा बाई, निवासी देवीपाड़ा (थाना बाजना), ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि शादी समारोह में डीजे पर नाचने को लेकर विवाद हुआ।
विवाद इतना बढ़ा कि निलेश झोड़िया एवं उसके साथियों ने चाकू और पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे उनके पति सुनील झोड़िया की मौत हो गई।
इस मामले में अपराध क्रमांक 170/26 धारा 103(1) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई
दोनों गंभीर घटनाओं को देखते हुए:पुलिस अधीक्षक, रतलाम – श्री अमित कुमारअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक – श्री विवेक कुमारके निर्देशन एवं मार्गदर्शन में,ऐसडीओपी सैलाना – श्रीमती नीलम बघेलके नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

ऐसे हुआ खुलासा
पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र सक्रिय करते हुए एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की।
अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने डकैती और हत्या दोनों वारदातों को स्वीकार किया।

गिरफ्तार आरोपी
निलेश पिता नाथू झोड़िया (थाना बाजना) शंभू पिता कालू भाभर (रतनगढ़ पीठ) सुभाष पिता लक्ष्मण सिंगाड़ (पिपलियापाड़ा) तोलू पिता राजू खरड़िया (मलवासी, थाना रावटी) एक आरोपी अश्विन कटारा अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

सराहनीय भूमिका-
उपरोक्त घटना की पतारसी एवं आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक मनीष डावर थाना प्रभारी बाजना, निरी. सुरेन्द्र गडरिया थाना प्रभारी रावटी निरी. अर्जुन सेमलिया थाना प्रभारी सरवन, निरीक्षक अमित कोरी, उनि रामसिंह खपेड़, उनि जीवन बारिया, सउनि योगेश निनामा, सउनि कालु सिंह जामोद, सउनि योगेश निनामा, प्र आर लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी, मनमोहन शर्मा, हिम्मत सिंह, कार्यवाहक प्र. आर. नीरज त्यागी, आर. कमलेश हारी , शंकर राव शिन्दे, सन्नी मईड़ा, प्रेमसिंह, नरवर मईडा, विपुल भावसार, राहुल पाटीदार की की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp