बारिश के लिए सैलाना में  गुरुवार  होगा सामूहिक जलाभिषेक,रूठे इंद्रदेव को मनाने के लिए श्री नीलकंठ महादेव मंदिर में होगा आयोजन, नगरवासियों से एक-एक लोटा जल लाने की अपील

सैलाना। सैलाना सहित पूरे क्षेत्र में मानसूनी बारिश अपेक्षाकृत कम होने से किसान और आमजन चिंतित हैं। बारिश की कमी के बीच अच्छी वर्षा की कामना को लेकर नगरवासियों द्वारा गुरुवार, 10 सितंबर को श्री नीलकंठ महादेव मंदिर में सामूहिक जलाभिषेक किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार, रूठे इंद्रदेव को मनाने और अच्छी बारिश की कामना से भगवान महादेव का जलमग्न अभिषेक किया जाएगा। इसके लिए समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने-अपने घर से एक-एक लोटा जल लेकर श्री नीलकंठ महादेव मंदिर पहुंचें और सामूहिक रूप से भगवान महादेव का जलाभिषेक करें।

जलाभिषेक कार्यक्रम दोपहर 12:30 बजे से श्रद्धालुओं के आगमन तक चलेगा। आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र में पर्याप्त वर्षा, किसानों की फसलों की खुशहाली और नगर में जल संकट से राहत की कामना करना है।

आयोजक समस्त नगरवासीयो ने नगर के धर्म प्रेमीयों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भगवान महादेव का जलाभिषेक करने तथा अच्छी बारिश के लिए प्रार्थना करने का आग्रह किया है।

MP Headlines
Author: MP Headlines