भाजपा सैलाना शिवगढ़ मंडल की मासिक बैठक संपन्न

सैलाना। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ,प्रदेश अध्यक्ष  हेमंत खंडेलवाल जिला अध्यक्ष रतलाम प्रदीप  उपाध्याय के निर्देश पर प्रत्येक माह मंडल की कामकाज बैठक के अंतर्गत सैलाना शिवगढ  मंडल की बैठक ओशिन परिसर सैलाना में आयोजित की गई।

बैठक में  प्रधानमंत्री  नरेंद्र  मोदी  के जन्म दिवस 17 सितंबर से 17 अक्टूबर एक माह तक सुशासन,सेवा के 25 वर्ष होने पर 11जनसेवा के कार्य के कार्यक्रम पर चर्चा करने के साथ टोली का गठन कर कार्यों को करने पर विचार विमर्श कर सुझाव दिए गए।

बैठक में भाजपा अजजा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक श्रीमती संगीता चारेल, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती क्रांति जोशी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष  अनुकूल  सोनी, शैतान सिंह पटेल,  जनपद पंचायत अध्यक्ष कैलाशी चारेल, मंडल अध्यक्ष  पंकज राठौर, महामंत्री पुष्पा राठौड़, किसान मोर्चा जिला महामंत्री बद्रीलाल चौधरी, पिछड़ा मोर्चा जिला मंत्री रवि कसेरा, पार्षद आशा किशोर कसेरा, विशाल हेमलता धबाई, मुकेश पटेल, कुलदीप कुमावत, एल्डरमेन नाथूलाल राठौड़, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष देवचन्द्र पाटीदार, गोपाल जाट, लखन चंदेल, सुनील राठौर, शेर सिंह, वजेशिह गुर्जर, सुखबीर चोधरी, प्रहलाद पाटीदार, पिंटू दायमा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। 

समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा महिला मोर्चा ग्वालियर संभाग प्रभारी बनने पर क्रांति जोशी का साल, श्रीफल, साफा बांधकर और जिला भाजपा कार्यसमिति में मनोनीत सदस्य लीला पड़िहार, राजेंद्र भाटी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत अभिनंदन कर बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की गई। संचालन   सुभाष भाभर ने किया आभार  रवि कसेरा ने माना।

MP Headlines
Author: MP Headlines