जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने विधि-विधान से किया पूजन, महाआरती में शामिल हुए पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता
रतलाम, 14 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी जिला मुख्यालय, पैलेस रोड रतलाम पर सोमवार को मंगलमूर्ति एवं विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी की विधि-विधानपूर्वक घट स्थापना की गई। गणेशोत्सव के शुभारंभ अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय सहित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भगवान श्री गणेश का पूजन-अर्चन कर सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

घट स्थापना के पश्चात भगवान श्री गणेश की महाआरती की गई। इस दौरान भाजपा जिला कार्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भगवान गणेश से सभी के जीवन में सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की प्रार्थना की।
जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद राठौर, जुबिन जैन, जिला कोषाध्यक्ष पवन सोमानी, जिला मंत्री राजेंद्र पाटीदार होस्टल, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, जिला सह मीडिया प्रभारी नीलेश बाफना, नीरज बरमेचा, सोशल मीडिया जिला संयोजक तन्मय त्रिवेदी, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, जिला अजजा मोर्चा अध्यक्ष गोविंद डामोर, विवेक शर्मा, नितिन लोढ़ा, सुशील कुमावत, संजय पांडेय, सलीम आरिफ, कमल सिलावट सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
गणेशोत्सव के शुभारंभ पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ सहभागिता की।
Author: MP Headlines



