नगर परिषद से रेलवे स्टेशन तक दी गई विदाई, पार्षद विशाल धभाई ने प्रत्येक तीर्थयात्री को 500 ग्राम नमकीन भेंट की
सैलाना। मध्यप्रदेश शासन की मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत रतलाम जिले के सैलाना नगर परिषद को प्राप्त आवेदनों में से चयनित कुल 9 तीर्थयात्रियों को बुधवार को हरिद्वार एवं ऋषिकेश तीर्थ यात्रा के लिए रवाना किया गया। नगर परिषद से यात्रियों के वाहन को जनप्रतिनिधियों एवं निकाय अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया।
इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष चेतन्य शुक्ला, सीएमओ नितु सिंह, पार्षद विशाल धभाई, मुकेश पटेल, पार्षद प्रतिनिधि प्रशांत मांडोत, एल्डरमेन वरदीचंद पाटीदार, रवि शर्मा एवं नाथूलाल राठौर सहित अन्य उपस्थित रहे।

पार्षद विशाल धभाई की ओर से हरिद्वार-ऋषिकेश जाने वाले सभी 9 तीर्थयात्रियों को प्रति यात्री 500 ग्राम नमकीन भेंट की गई। इस अवसर पर उन्होंने यात्रियों को यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।
यात्रा प्रभारी हुक्मीचंद परिहार एवं धन्नालाल परमार के साथ निकाय कर्मचारी अभिमन्यु ग्वाले, नवीन ग्वाले, मांगीलाल कटारा, जितेंद्र राणा आदि उपस्थित रहे।
Author: MP Headlines



