नगर परिषद कार्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों ने पुष्पमाला पहनाकर किया स्वागत, दी शुभकामनाएं
सैलाना। रतलाम जिले की नगर परिषद सैलाना कार्यालय में पदस्थ कर्मचारी मांगीलाल कटारा को मध्यप्रदेश शासन द्वारा निर्धारित सेवा नियमों एवं विभागीय प्रावधानों के तहत सहायक राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। निर्धारित प्रशासनिक प्रक्रिया एवं पात्रता के आधार पर हुई इस पदोन्नति के बाद कटारा ने नए पद का दायित्व संभाला।
पदोन्नति के अवसर पर नगर परिषद कार्यालय में जनप्रतिनिधियों अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा मांगीलाल कटारा का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान उपस्थित मुख्य कार्यपालन अधिकारी नीतू सिंह गोड़, नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला एवं पदाधिकारियों जनप्रतिनिधि वं कर्मचारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
नगर परिषद सैलाना से जुड़े राजस्व कार्यों में सहायक राजस्व निरीक्षक का पद महत्वपूर्ण माना जाता है। पदोन्नति के बाद मांगीलाल कटारा के समक्ष राजस्व संबंधी कार्यों के साथ-साथ विभागीय नियमों एवं प्रशासनिक दायित्वों के निर्वहन की नई जिम्मेदारी होगी। पदोन्नति को लेकर नगर परिषद कार्यालय के कर्मचारियों में भी प्रसन्नता का माहौल रहा।
Author: MP Headlines



