रविदास समाज के सदस्यों ने किया स्वागत, उज्ज्वल भविष्य की कामना
नामली। श्री राम जानकी मंदिर रविदास समाज क्षेत्र नामली समिति एवं समाजजनों द्वारा समाज की बेटी रचना पिता प्रेमचंद दडिग का एमबीबीएस में चयन होने पर सम्मान एवं स्वागत किया गया। रचना का चयन जबलपुर में एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए हुआ है।
इस अवसर पर रविदास समाज के सदस्यों ने रचना का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समाजजनों ने कहा कि रचना की सफलता से समाज के अन्य विद्यार्थियों को भी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। सभी ने प्रभु श्रीराम से रचना के सफल एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की।
सम्मान समारोह में रविदास समाज क्षेत्र नामली के अध्यक्ष अजय जोगचंद, पूर्व अध्यक्ष हीरालाल परमार, वरिष्ठ समाजसेवी हीरालाल दडिग, श्यामलाल परमार, बलराम रायकवार, प्रेमचंद दडिग परिवार सहित समाज के सदस्य उपस्थित रहे।
Author: MP Headlines



