विद्यार्थियों ने सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति व्यक्त की प्रतिबद्धता
रतलाम, 17 सितंबर 2026। उच्च शिक्षा विभाग, भोपाल एवं कलेक्टर के निर्देशानुसार डॉ. कैलासनाथ काटजू विधि महाविद्यालय, रतलाम में 17 सितंबर को ‘सेवा संकल्प कार्यक्रम’ का शुभारंभ उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में 500 दीपक प्रज्वलित किए गए। दीप प्रज्वलन के माध्यम से सेवा, समर्पण, सामाजिक उत्तरदायित्व, मानवता एवं सकारात्मकता का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए समाज के प्रति अपने दायित्वों के निर्वहन और सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की।
प्राध्यापकगण ने विद्यार्थियों को समाज के प्रति अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहने के लिए प्रेरित किया।
महाविद्यालय परिसर में एक साथ 500 दीपकों के प्रज्वलन से वातावरण प्रकाशमय एवं उत्साहपूर्ण हो गया। दीप प्रज्वलन को सेवा, समर्पण, मानवता और सामाजिक जागरूकता के प्रकाश का प्रतीक बताया गया।
डॉ. कैलासनाथ काटजू विधि महाविद्यालय द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उपस्थित प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सेवा संकल्प को सार्थक बनाने में अपना योगदान दिया।
Author: MP Headlines



