सर्व समाज जन सेवक संगठन के सैलाना विधानसभा अध्यक्ष बने सुनिल सिंह परिहार

सैलाना। सैलाना के सामाजिक कार्यकर्ता और युवा पत्रकार सुनिल सिंह परिहार को सर्व समाज जन सेवक संगठन का विधान सभा अध्यक्ष नियुक्त किया है। उज्जैन में आयोजित सर्व समाज जन सेवक संगठन के संभागीय अधिवेशन में सुनिल सिंह परिहार को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नन्दलाल यादव  ने नियुक्ति पत्र सौंप कर पद भार ग्रहण करवाया। परिहार क्षेत्र की सामाजिक धार्मिक गतिविधियों के साथ ही पत्रकारिता  में सक्रिय रहते हैं।

सर्व समाज जन सेवक संगठन के नव नियुक्त सैलाना विधानसभा अध्यक्ष परिहार ने बताया कि वे सर्व समाज जन सेवक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नन्दलाल यादव सर से पहले से जुड़े हे उनके द्वारा शोषित ,पीड़ित, वर्ग के लिए किए जा रहे सेवा  कार्यों से  प्रभावित ओर उनके आह्वान पर इस संगठन से जुड़े हे।

सर्व समाज जन सेवक संगठन के नव नियुक्त सैलाना विधानसभा अध्यक्ष सुनिल सिंह परिहार ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी दी है उसे वरिष्ठों के आशीर्वाद ओर सभी सहयोगियों की मदद से पूरा करेंगे। परिहार की सर्व समाज जन सेवक संगठन के सैलाना विधानसभा अध्यक्ष नियुक्ति पर ईष्ट मित्रो,साथियों ने  हर्ष जता कर बधाई शुभकामनायें दी ।।

MP Headlines
Author: MP Headlines