सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने एवं लाईन स्टाफ के साथ मारपीट का मामला दर्ज करने की मांग
रतलाम। मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड धामनोद के विद्युत कर्मचारी के साथ किसान द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है बताया जा रहा है कि विद्युत कर्मचारी किसान के विद्युत बिल बकाया होने पर कनेक्शन काटने के लिए गए थे जहां पर मारपीट हुई जिससे विद्युत कर्मचारी घायल हो गया पुलिस ने उक्त मामले पर प्रकरण दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी धामनोद में बोदिना भैसाडाबर क्षेत्र के संविदा लाइन परिचालक अशोक धानक राव, लेबर दिनेश भूरिया के साथ ग्राम भैसाडाबर में मंगलवार को किसान बाबूलाल जाट के सिंचाई का विद्युत बिल बकाया होने पर कनेक्शन काटने के लिए गए थे। विद्युत कनेक्शन काटते समय विद्युत कनेक्शन काटने की बात को लेकर विद्युत कर्मचारी व किसान के बीच कहां सुनी शुरू हो गई। और मामला मारपीट तक जा पहुंचा। विद्युत कर्मचारी ने कहा कि किसान व उसके साथियों द्वारा अभद्र व्यवहार करते हुए जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर डाली गलोच करते हुए हुए मारपीट करने लगे।
घायल विधुत कर्मचारी ने बताया कि किसान दिलीप ने मेरे एक मुझे की मुँह पर मारी जिससे मुँह, जीभ में लगी जिससे खून आने लगा व बोला मेरा कनेक्शन तु क्यो काटने आया है व जाति सूचक शब्दो से अपमानित किया। फिर गोपाल ने मुझे लात घुसो से मारपीट की जो बदन पर चोट आई। अजय ने मेरे साथी दिनेश भूरिया को पकड़ लिया व उसके साथ भी लात घुसे से मारपीट की घटना आसपास काम करने वालों ने देखी है।
मारपीट व शासकीय कार्य में बांधा पहुंचाने पर धामनोद वितरण केंद्र के कनिष्ठ यंत्री अमित डेमरा ने पुलिस थाना में आवेदन देकर उचित कारवाई करने की मांग की है। आवेदन में बताया गया है कि बाबूलाल जाट निवासी भैसाडाबर का कृषि कनेक्शन सर्विस क्रमांक N3114011982 पर बकाया राशी 6135/- थी जिसका भुगतान उपभोक्ता द्वारा आज दिनांक तक नहीं करने के कारण कर्मचारी अशोक धानक राव एवं दिनेश भूरिया द्वारा उपभोक्ता में बकाया वसूली कार्य करने हेतु उपभोक्ता के खेत पर गए थे जिसके उपरांत कर्मचारी श्री अशोक धानक राव एवं दिनेश भूरिया के साथ भैसाडाबर ग्राम स्थित लोकेशन ‘सगस बाउजी मचुन रोड भैसाडाबर उपभोक्ता के खेत पर दिलीप बाबूलाल जाट, अजय प्रकाश जाट एवं गोपाल बाबूलाल जाट निवासी नेसाडाबर द्वारा कर्मचारियों के साथ गाली-गलीच अभद्र व्यवहार एवं मारपीट की गयी जिसके कारण कर्मचारी श्री अशोक धानक राव को मुंह में चोट लगी एवं नाक से खून भी निकला ।
सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने एवं लाईन स्टाफ के साथ मारपीट करने के कारण दिलीप बाबूलाल जाट, अजय प्रकाश जाट एवं गोपाल बाबूलाल जाट निवामी भैसाडाबर के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही एवं एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

- रतलाम में जनजातीय गौरव दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन, मंत्री चेतन्य काश्यप बोले– उनके विचारों से प्रेरणा लेकर समाज के उत्थान के लिए करें कार्य151वीं जयंती पर सागोद रोड स्थित बिरसा मुंडा चौराहे पर हुआ समारोह, जनजातीय संस्कृति की झलक के साथ बच्चों ने दी आकर्षक प्रस्तुतियां रतलाम। भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर रविवार को जनजातीय गौरव दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सागोद रोड स्थित भील धर्मशाला के समीप… Read more: रतलाम में जनजातीय गौरव दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन, मंत्री चेतन्य काश्यप बोले– उनके विचारों से प्रेरणा लेकर समाज के उत्थान के लिए करें कार्य
- मंदसौर जिला क्राइम बुलेटिन: बोलेरो से कुचलकर हत्या की कोशिश, युवती के अपहरण का मामला दर्ज; सट्टेबाजों और अवैध शराब कारोबारियों पर पुलिस की कार्रवाईमंदसौर। मंदसौर जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हत्या के प्रयास, युवती के अपहरण, सट्टेबाजी, अवैध शराब बिक्री, मारपीट और सड़क दुर्घटनाओं के मामले सामने आए हैं। शामगढ़ में पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों को बोलेरो… Read more: मंदसौर जिला क्राइम बुलेटिन: बोलेरो से कुचलकर हत्या की कोशिश, युवती के अपहरण का मामला दर्ज; सट्टेबाजों और अवैध शराब कारोबारियों पर पुलिस की कार्रवाई
- सैलाना में श्री महालक्ष्मी मंदिर पर छप्पन भोग का आयोजन, महाआरती के बाद श्रद्धालुओं ने ग्रहण की महाप्रसादीसैलाना। नगर के श्री महालक्ष्मी मंदिर में शनिवार को छप्पन भोग एवं अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। धार्मिक परंपराओं के अनुरूप मंदिर में विशेष सजावट की गई और श्री महालक्ष्मीजी को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया। महोत्सव के अवसर पर शाम 4 बजे विधि-विधान के साथ महाआरती हुई। आरती में श्रद्धालुओं… Read more: सैलाना में श्री महालक्ष्मी मंदिर पर छप्पन भोग का आयोजन, महाआरती के बाद श्रद्धालुओं ने ग्रहण की महाप्रसादी
- उज्जैन में फर्जी नामांतरण मामले में बड़ा फैसला: तत्कालीन तहसीलदार नित्यानंद पाण्डेय समेत तीन को 3-3 साल की सजाताजपुर और बकानिया की कृषि भूमि के नामांतरण में की गई थी अनियमितता, विशेष न्यायालय ने लगाया कुल 1.35 लाख रुपए का अर्थदंड उज्जैन। पद का दुरुपयोग कर अपात्र लोगों को कृषि भूमि का भू–स्वामी बनाने और शासन को राजस्व की हानि पहुंचाने के दो पुराने मामलों में विशेष न्यायालय (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) ने… Read more: उज्जैन में फर्जी नामांतरण मामले में बड़ा फैसला: तत्कालीन तहसीलदार नित्यानंद पाण्डेय समेत तीन को 3-3 साल की सजा
- स्वर्गीय अश्विनी शर्मा की स्मृति में रेलवे स्टेशन पर लगा स्वास्थ्य शिविर, पद्मश्री डॉ. लीला जोशी ने की सहभागितारतलाम। विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर स्वर्गीय अश्विनी शर्मा की स्मृति में शनिवार को रतलाम रेलवे स्टेशन पर ब्लड शुगर जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। हर वर्ष आयोजित होने वाली इस सेवा परंपरा को जारी रखते हुए शिविर में यात्रियों एवं आम नागरिकों को मधुमेह के प्रति जागरूक किया गया।… Read more: स्वर्गीय अश्विनी शर्मा की स्मृति में रेलवे स्टेशन पर लगा स्वास्थ्य शिविर, पद्मश्री डॉ. लीला जोशी ने की सहभागिता











