नामली के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि की अनुकरणीय सेवा, कड़कड़ाती ठंड में रात में गश्त लगाकर वार्डवासियों की सुरक्षा का अनुकरणीय कार्य

रतलाम। जिले की नगर परिषद नामली के वार्ड 5 के पार्षद प्रतिनिधि बंटी डाबी ने अपने वार्डवासियों की सेवा के लिए एक अनुकरणीय कार्य किया है। जिले में लगातार हो रही चोरीयों को देखते हुए रात में गश्त लगाकर वार्डवासियों की सुरक्षा का ध्यान रखने के लिए उन्होंने अपनी जिम्मेदारी को पूरा किया है। नामली में भी लगातार चौरो से परेशान एक मात्र जन प्रतिनिधि बंटी डाबी जिनके द्वारा अपने वार्ड की जनता के लिए गश्त करते हुए देखा गया। वाकई नामली नगर को ऐसे जनप्रतिनिधी मिलना चाहिए जो इतनी फिक्र करता हो। कड़कड़ाती ठंड के मौसम में जो जनता के लिए सदेव तैयार रहता है।

वार्ड पार्षद प्रतिनिधि बंटी डाबी ने बताया कि उन्होंने अपने वार्डवासियों की सुरक्षा के लिए रात में गश्त लगाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि यह कार्य न केवल वार्डवासियों की सुरक्षा के लिए है, बल्कि यह समाज में एक अच्छा संदेश भी देता है कि हम अपने समुदाय की देखभाल करने के लिए तैयार हैं। उनके साथ ही जितेन्द्र सिंह भाटी भी  रात्रि में गश्त में साथ दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे विगत दिनों हुई नगर में चोरियों को लेकर चिंतित हैं, वे अपने वार्ड क्रमांक 5 की गश्त कर रहे हैं, अपने वार्ड से लगते हुए वार्ड क्रमांक 4, 6 व 7 की भी निगरानी हो रही है। एमपी हेडलाइंस की टीम से चर्चा के समय वे होली चौक में गश्त करते मिले।

वार्ड पार्षद प्रतिनिधि बंटी डाबी की इस अनुकरणीय सेवा को देखते हुए, नामली नगर ही नहीं अपितु सभी स्थानों के जनप्रतिनिधियों से भी उम्मीद है कि अपने वार्डवासियों की सेवा के लिए इसी तरह के अनुकरणीय कार्य करेंगे।

वार्ड पार्षद प्रतिनिधि बंटी डाबी का गश्त कर वार्ड वासियों की सुरक्षा विडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है  जहां लोग उनकी प्रशंसा कर रहे हैं और उनके इस कार्य को अनुकरणीय बता रहे हैं।

इस अवसर पर, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि ने कहा, “मैं अपने वार्डवासियों की सेवा के लिए हमेशा तैयार हूं। मैं उनकी सुरक्षा और सुविधा के लिए काम करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।”

MP Headlines
Author: MP Headlines