सैलाना। सरलता, सहजता के प्रतिरूप, राजनैतिक सुचिता के पर्याय , मालवा के गांधी स्वर्गीय प्रभुदयाल गेहलोत की आठवीं पुण्यतिथि विभिन्न आयोजनों के साथ धूमधाम से मनाई। सैलाना क्षेत्र की राजनीति में लंबे समय तक सरल, सादगी जीवन यापन करने वाले आदिवासी नेता प्रभुदयाल गेहलोत की आठवीं पुण्यतिथि पर मोती बंगला स्थित गेहलोत की प्रतिमा पर गेहलोत परिवार के राजेश गेहलोत, शेखर गेहलोत, पूर्व विधायक हर्ष विजय गेहलोत, हनी गेहलोत ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में उपस्थित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने प्रिय नेता को श्रद्धांजलि दी। तपश्चात मोती बंगला स्थित मांगलिक भवन पर सैलाना नगर के प्रतिभावान छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व नकद राशि भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक हर्ष विजय गेहलोत ने अपने संबोधन में कहा कि गेहलोत हमारे पथ प्रदर्शक रहे जिन्होंने अपनी पूरी उम्र समाज एवं आम जनता की सेवा में गुजार दी।उन्होंने अपने कार्यकाल में शिक्षा,बिजली और तालाब को अभियान के रूप में लिया ऐसी महान शख्सियत के बताए रास्ते पर हम निरंतर चलते रहेंगे। कार्यक्रम के पश्चात गेहलोत परिवार के साथ सभी कार्यकर्ता गौशाला पहुंचे और गोवंश को हरि घास का सेवन करवाया गया।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश पाटीदार, परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ल, , वरिष्ठ नेता जगदीश कुमावत, पूर्व मंडी अध्यक्ष श्रीराम चौधरी महेंद्र शुक्ल, गिरधारी लाल पाटीदार, पार्षद प्रतिनिधि दयानंद पाठक, अनिल मईडा सरपंच, सुनील भगोरा, कैलाश काग, बीएस भगोरा, रामप्रसाद चंदेल, मंगलेश कसेरा, राजेश पाटीदार, हेमंत कुमावत, विमल मांडोत, जितेन्द्र सिंह राठौर, सुनील चंडालिया, धनसुख सुराणा, अजय परिहार, तोलाराम, सत्यनारायण पाटीदार,ईश्वर पाटीदार, वागजी खराड़ी, केसर सिंह, दिलीप कुमावत, प्रेम पाटीदार, , संजय भंडारी, ईश्वर पाटीदार, किशोर पाटीदार, बद्रीलाल काग, राजेश पाटीदार , दिलीप डामर, अजय परिहार, बाबूलाल चंडालिया, महेश सांवरिया, देवेंद्र सोलंकी, अखिल राठौड़, सुशील मांडोत, मनीष माहेश्वरी, सुनील चंडालिया, असगर भाई,दीपक पटेल, पूनम चंद बामनिया, छगन भगोरा, सुनील गुर्जर, मोहित डामर, संजय आशरमा, सूरज कटारा, प्रकाश मईडा, राजू सरपंच, जितेंद्र मईडा, करण खराड़ी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।
मालवा के गांधी का चित्रण यह रहा
स्व प्रभुदयाल गेहलोत कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेताओं में जाने जाते थे गेहलोत को क्षेत्र में गांधी के नाम से भी पहचाना जाता रहा है। वे सैलाना विधानसभा (अजजा) सीट से सात बार विधायक रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व राज्यमंत्री प्रभुदयाल गेहलोत सैलाना विधानसभा सीट वर्ष 1967, 1972, 1980, 1985, 1998, 2003 और 2008 के विधानसभा चुनाव में गेहलोत सैलाना विधायक रहे,अपनी ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठा के लिए प्रसिद्ध गेहलोत को क्षेत्र में ‘मालवा का गांधी” कहा जाता हैं। बेबाक शैली के कारण उन्हें 1998 में निर्दलीय प्रत्याशी होने के बावजूद मतदाताओं ने भारी मतों से जिताया था। सच्चाई और सादगी के प्रतीक गेहलोत आचरण और सिद्धांत दोनों से ‘सोशलिस्ट’ थे । उनका सम्पूर्ण जीवन शोषितों, वंचितों और समाज के अंतिम जन के लिए समर्पित था।
स्व गहलोत की राजनीति को देखते हुए कई बार विपक्ष पार्टी से ज्यादा अपनी ही पार्टी के नेताओं द्वारा कई बार उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा। बावजूद उन्होंने कभी कटुता कि भावना नहीं रखी। उनके स्वभाव अनुसार द्वेश तापूर्ण राजनीति समाज सेवा उनकी शैली में नहीं रही। उनके कार्यकाल में शिक्षा स्वास्थ्य एव जनकल्याणकारी कार्य योजनाओं से क्षेत्र में चहुमुखी विकास आयाम स्थितिपित किये। उन्हें तब पानी वाले बाबा भी कहा जाता था।

Author: MP Headlines



