मुख्यमंत्री जी सैलाना आए थे हमें लगा था कुछ राहत प्रदान करेंगे किंतु ऐसा कुछ नहीं हुआ:- गेहलोत
रतलाम।मंगलवार को रतलाम शहर में निकली किसान न्याय यात्रा जिला कांग्रेस कमेटी एवं रतलाम जिला किसान कांग्रेस के नेतृत्व में किसानों की प्रमुख मांगों को लेकर रतलाम कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया गया खुब लगाये नारे अधिकारी को ज्ञापन सौंपा ।
किसान न्याय यात्रा का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्ष विजय गहलोत, जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष राजेश भरावा ने किया। किसानों ने ट्रैक्टर में बैठकर एक विशाल रैली निकाली जिसमें भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। यह ट्रैक्टर रैली कलेक्टर ऑफिस पहुंची। जहां कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा अंदर जाने से रोक दिया गया लेकिन फिर भी कांग्रेस कार्यकर्ता बेरीकैट्स तोड़कर अंदर घुस गए। जिससे काफी अफरा तफरी मची। कांग्रेस कार्यकर्ता काफी देर तक धरने पर बैठे रहे भाषण बाजी भी हुई। अपर कलेक्टर शालिनी श्रीवास्तव को ज्ञापन सोपा गया। पूर्व मंत्री कांतिलाल भूरिया, पूर्व विधायक पारस सकलेचा, कांग्रेस नेता वीरेंद्र सिंह सोलंकी, जिला अध्यक्षशांतिलाल वर्मा सहित कई नेता जिले भर के मौजूद रहे।

जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष हर्ष विजय गेहलोत ने कहा है कि, कांग्रेस पार्टी गरीब वंचित पिछडो किसानों पीड़ितों के साथ है गेहलोत ने कहा कि विगत दिवस प्रदेश के हमारे मुख्यमंत्री जी रतलाम जिले में सैलाना में आए थे हमें उम्मीद थी की मुख्यमंत्री जी हमारे संभाग के हैं अतः वह हमें कुछ राहत प्रदान करेंगे किंतु ऐसा कुछ नहीं हुआ ।कांग्रेस पार्टी का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
ये है प्रमुख मांगे.
प्रभावित किसानों की रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए। बीमा कंपनियाँ समय-सीमा में किसानों के दावों की पूरी जानकारी देकर भुगतान सुनिश्चित करें। पीडति किसानों को तुरंत राहत राशि और बीमा क्लेम का भुगतान किया जाए। बीमा का भुगतान किसानों तक जल्द पहुँचाया जाए। किसानों की फसल का उचित मुआवज़ा दिया जाए। न्यूतनम समर्थन मूल्य पर मकका एवं सोयाबीन की खरीदी सुनिश्चित की जाए। गहलोत ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता सरकार को चेन से नहीं बैठने देंगे। हम किसानों की लड़ाई लड़ते रहेंगे।

Author: MP Headlines



