भारत के गौरव और अदम्य साहस की प्रतीक, पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती मनाई

सैलाना। देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती बुधवार को पूर्व विधायक हर्ष विजय गेहलोत के निवास पर मनाई गई। स्व. गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें याद कर, गांधी की जयंती पर कांग्रेस जनो  द्वारा भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

गेहलोत ने कहा कि राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए उनके त्याग, समर्पण और दृढ़ नेतृत्व ने भारत की दिशा बदल दी। भारत के गौरव और अदम्य साहस की प्रतीक, उनकी अद्भुत दूरदृष्टि, नारी शक्त‍ि का प्रतीक व्यक्तित्व और देश के लिए किए गए संघर्ष हम सभी के लिए अनंत प्रेरणा है।

इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश पाटीदार, कांग्रेस नेता राधेश्याम पाटीदार, महेंद्र शुक्ला, पार्षद मंगलेश कसेरा, रामप्रसाद चंदेल, दिलीप कुमावत, हेमन्त कुमावत, बद्रीलाल काग, देवेंद्र सोलंकी, महेश सांवरिया, युवराज त्रिवेदी सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp