उज्जैन जिले में क्यो नहीं है खाद का संकट, क्योंकि सीएम साहब का जिला हैं। मुख्यमंत्री जी को बड़ा दिल रखना चाहिए। हम भी तो उनके संभाग के है
सैलाना। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बिजली, यूरिया खाद के लिए हाहाकार मचा हुआ हैं। बीस बीस दिन की वेटिंग के बाद भी पर्याप्त खाद नहीं मिल रहा हैं। खाद की मांग और पूर्ति में जमीन आसमान का अन्तर हैं। जहां एक बीघा के लिए दो बोरी यूरिया खाद मिलनी चाहिए, वहीं वर्तमान में दस बीघा जमीन के किसान को सिर्फ दो बोरी ही खाद मिल रही हैं।
प्रदेश का किसान खासकर आदिवासी अंचल का किसान हर तरफ से परेशान हैं। बरसात वाली फसल अतिवृष्टि की भेंट चढ़ गई तो शीतकालीन फसल के लिए खाद,बिजली, पानी ही नहीं। सरकार की कोई प्लानिंग ही नहीं की किसान कैसे राहत पाए। ऐसे माहौल में सोई हुई सरकार को जगाने के लिए जिले कांग्रेस 22 दिसम्बर को सैलाना में एस डी एम दफ्तर का घेराव करेगी ओर महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिए जाएगा।
ये बात जिले कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व विधायक हर्षविजय गेहलोत ने सैलाना में रविवार दोपहर एक पत्रकार वार्ता को सम्बोधित कर कही। गेहलोत ने कहा कि उन्होंने पूरे जिले का भ्रमण कर पाया कई किसानों को एक माह पूर्व टोकन मिले थे। पर बस टोकन ही खाद नहीं मिला। जरूरत के मान से 20 प्रतिशत खाद्य भी उपलब्ध नहीं हैं।
उन्होंने चुटकी लेते हुए ये भी कहा कि खाद अगर उपलब्ध हैं तो सिर्फ उज्जैन जिले में। क्योंकि वो सी एम साहब का जिला हैं। मुख्यमंत्री जी को बड़ा दिल रखना चाहिए। हम भी तो उनके संभाग के ही हैं।
-शराब के लिए तो नहीं पर खाद के लिए जरूरी हैं आधार कार्ड
गेहलोत ने एक सवाल के जवाब में ये भी कहा कि क्या हैं आखिर इस प्रदेश का नियम। यहां आप शराब बिना आधार कार्ड के खरीद सकते हैं, पर खाद खरीदने के लिए आधार कार्ड की जरूरत होती हैं।
-आकलन क्यों नहीं हुआ
गेहलोत ने सवाल किया कि हर साल शीतकालीन फसलों की बुवाई के पहले भोपाल के जवाबदार अधिकारियों की एक पूरी टीम ये जानकारी जुटाती हैं कि आखिरकार किस जिले में कितने यूरिया खाद की जरूरत होगी। सारे डाटा जुटाने के बाद फिर उस मान से हर जिले में यूरिया खाद भिजवाया जाता हैं। आखिर ये तंत्र फेल कैसे हो गया। जिले में खाद की कला बाजारी भी प्रशासन रोक नहीं पा रहा हैं।
-बिजली, पानी का भी संकट
गेहलोत ने कहा कि ऐसा भी नहीं हैं कि केवल खाद का इकलौता संकट हैं।बिजली, पानी की कमी से भी जिले में हाहाकार मचा हैं। ना पर्याप्त बिजली मिल रही हैं,न सिंचाई हो पा रही हैं। आने वाली फसल अच्छी हो जाए, किसानों को परेशानी ना हो इस हेतु जिला कांग्रेस ने कमर कसी हैं। प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करने के लिए कांग्रेस ने आंदोलनात्मक कदम उठाना शुरू किए हैं। इसी कड़ी में सैलाना में 22 दिसम्बर को एसडीएम कार्यालय का घेराव कर ज्ञापन दिया जाएगा। कांग्रेस हर संकट में किसानों के साथ हैं।
इस दौरान पूर्व अध्यक्ष जगदीश पाटीदार, पूर्व मंडी अध्यक्ष श्रीराम चौधरी, नगर परिषद अध्यक्ष चेतन्य शुक्ल, ब्लॉक कांग्रेस सैलाना अध्यक्ष सुरेश डिंडोर, सरवन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष छगन भगौरा, पार्षद व नगर कांग्रेस अध्यक्ष मंगलेश कसेरा,
विधानसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष हनी गेहलोत, पूर्व पार्षद हेमंत कुमावत, दिनेश सोनी आदि मौजूद थे।
Author: MP Headlines


















