अब नहीं लगाने होंगे तहसील के चक्कर, हर बुधवार सैलाना में मिलेगा त्वरित समाधान

सैलाना तहसील में “सुलभ सुशासन दिवस” की शुरुआत, हर बुधवार पटवारी रहेंगे मौजूद

सैलाना। रतलाम जिले के सैलाना तहसील के ग्रामीणों को राहत देने और प्रशासन को सीधे जनता से जोड़ने की दिशा में सैलाना तहसील प्रशासन ने “सुलभ सुशासन दिवस”की एक ऐतिहासिक पहल जिला कलेक्टर एवं जिला जनपद सी ई ओ के कार्य से प्रभावित होकर शुरू की है। इस नवाचार के तहत अब प्रत्येक बुधवार को सैलाना तहसील एवं शिवगढ़ टप्पा तहसील के समस्त पटवारी तहसील कार्यालय सैलाना में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे और आम ग्रामीणों की राजस्व व प्रशासनिक समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करेंगे।

तहसीलदार कुलभूषण शर्मा ने बताया कि यह पहल जिला कलेक्टर मिशा सिंह एवं जिला पंचायत सी ई ओ वैशाली जैन के मार्गदर्शन में “प्रशासन गांव की ओर” अभियान को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई है। शासन की मंशा के अनुरूप क्लस्टर  क्लस्टर गांवों तक पहुंचकर आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है, तहसीलदार शर्मा ने कहा कि ग्रामीणों को अब अपनी समस्याओं के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

इसी उद्देश्य से तहसील कार्यालय सैलाना में प्रत्येक बुधवार को “सुलभ सुशासन दिवस” आयोजित किया जा रहा है।ताकि आम नागरिकों को सरल, पारदर्शी एवं त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। जहां प्रशासन स्वयं जनता की समस्याएं सुनकर तत्काल कार्रवाई करेगा। आमजन एवं ग्रामीणों को ध्यान रहे कि यह बुधवार के दिन सुबह 10:30 बजे से शाम को 5:00 तक आम जनों की समस्याओं का समाधान नवीन तहसील कार्यालय के रूम नंबर एक सभागृह  में किया जाएगा। वही सैलाना शिवगढ़ क्षेत्र के सभी पटवारी यहां उपलब्ध रहेंगे।

एमपी हेडलाइंस के संवाददाता कृष्णा राठौर ने जब तहसीलदार शर्मा से पूछा कि यह नवाचार क्या प्रदेश स्तर से है, या कई और हो रहा है, तब शर्मा ने बताया कि ऐसी हमें कोई जानकारी नहीं है किंतु हमारे सैलाना क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्र होने के नाते यह नवाचार का निर्णय लिया है। जिससे ग्रामीण जनों को यह सुविधा उपलब्ध रहेगी।

इस नवाचार से न केवल ग्रामीणों को सीधी राहत मिलेगी,बल्कि प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही भी बढ़ेगी। शर्मा ने बताया कि हमे जानकारी  प्राप्त हो रही थी आम पब्लिक आमजन ग्रामीण  सरकारी कार्यालय में चक्कर काटते हैं। इसी को दृष्टिगत रखते हुए सुनिश्चित किया गया है।

शर्मा ने बताया कि आज बुधवार को लगभग 30 से 40 आवेदकों के समाधान एवं दिशा निर्देश दिए। सैलाना तहसील की यह पहल सुशासन और गुड गवर्नेंस की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगी और अन्य तहसीलों के लिए भी मिसाल बनेगी।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp