भाजयुमो के नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष अनुकूल सोनी का पार्षदों ने किया भव्य स्वागत, दी शुभकामनाएं

सैलाना। रतलाम जिले में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष अनुकूल सोनी के सैलाना आगमन पर नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 13 एवं 14 के पार्षदों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर पार्षद विशाल धाभाई एवं हेमलता धाभाई ने पुष्पमाला पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर अनुकूल सोनी का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में नगर परिषद के प्रतिपक्ष नेता एवं पार्षद मुकेश पटेल, पार्षद कुलदीप कुमावत ने भी अनुकूल सोनी का सम्मान कर विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा संगठन और अधिक सशक्त होकर युवाओं के हित में प्रभावी कार्य करेगा।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज राठौर, कुलदीप कुमावत, प्रतिनिधि किशोर कसेरा, सुनील राठौर, ललित चंडालिया, राजेश कसेरा, हरीश कसेरा, वर्दीचंद्र बोडाना सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी ने नव नियुक्त जिला अध्यक्ष को संगठन की नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए युवाओं को संगठन से जोड़ने और क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

MP Headlines
Author: MP Headlines