पिपलोदा के प्रभारी सीएमओ अनवर गोरी को दिया सैलाना का अतिरिक्त प्रभार

सैलाना। नगर परिषद सैलाना में प्रशासनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए संयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास, उज्जैन संभाग ने नया आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार वर्तमान में नगर परिषद पिपलोदा के प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) अनवर गोरी को नगर परिषद सैलाना के प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार तत्काल प्रभाव से सौंपा गया है।

इससे पहले 2 जुलाई 2026 को जारी आदेश के तहत नगर परिषद धामनोद की मुख्य नगर पालिका अधिकारी पूजा गोयल को सैलाना का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। अब इस आदेश में संशोधन करते हुए अनवर गोरी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संयुक्त संचालक द्वारा 28 जुलाई 2026 को जारी आदेश के अनुसार यह व्यवस्था आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी। शासन द्वारा अन्य व्यवस्था किए जाने पर यह आदेश स्वतः निरस्त माना जाएगा।

MP Headlines
Author: MP Headlines