# MP Headlines

Breaking News | Latest News | Top News

- Site: https://mpheadlines.in/

## मंदसौर क्राइम बुलेटिन: देशी पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार, सट्टे पर तीन कार्रवाई; अवैध शराब के मामलों में पुलिस ने की कार्रवाई

- Link: https://mpheadlines.in/mandsaur-crime-bulletin-28-november-2026/
- Published: 2026-11-28T08:35:53+05:30
- Author: MP Headlines

### दलौदा में 21 वर्षीय युवक से देशी पिस्टल बरामद, जिले के विभिन्न थानों में अवैध शराब के 11 प्रकरण दर्ज

 

 

### मंदसौर, 28 नवंबर 2026। मंदसौर पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा जारी पिछले 24 घंटों के दैनिक अपराध प्रतिवेदन के अनुसार जिले में पुलिस ने अवैध हथियार, सट्टा गतिविधियों और अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई की है। दलौदा पुलिस ने देशी पिस्टल लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया, वहीं सट्टा पर्चियां लिखने के तीन मामलों में कार्रवाई की गई। इसके अलावा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध शराब के 11 प्रकरण दर्ज किए गए। मारपीट और सड़क दुर्घटनाओं के मामले भी सामने आए हैं।

 

### दलौदा में देशी पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार

दलौदा थाना पुलिस ने दलौदा-भावगढ़ रोड पर एलची मगरे की ओर जाने वाले टर्न पर घेराबंदी
कर बृजेश पिता राधेश्याम कुमावत (21), निवासी निम्बोद को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान
उसके कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट
की धारा 25(1), 27 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

 

### सट्टा पर्चियां लिखने वालों पर तीन कार्रवाई

दलौदा पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए तीन व्यक्तियों को सट्टा पर्चियों
और नकदी के साथ पकड़ा।

1. एलची रोड से राजूनाथ योगी निवासी सेमलिया हीरा को ₹520 नकद और सट्टा पर्ची के साथ
पकड़ा।

2. दलौदा मगरा से नियाज मंसूरी निवासी जनकपुर, मंदसौर को ₹360 नकद और सट्टा पर्ची के
साथ पकड़ा।

3. हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पीछे से राकेश डिंडोरिया निवासी धुंधड़का को ₹240 नकद और
सट्टा पर्ची के साथ पकड़ा।

तीनों मामलों में सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

 

### जिले में अवैध शराब के 11 प्रकरण दर्ज

पुलिस प्रतिवेदन के अनुसार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आबकारी एक्ट की धारा
34 के तहत अवैध शराब के 11 प्रकरण दर्ज किए गए।

कोतवाली एवं वायडीनगर: कोतवाली पुलिस ने यशवंत ग्वाला (20), निवासी नयापुरा रोड को 
अभिनंदन क्षेत्र के ग्रीन वैली रोड से 16 क्वार्टर देशी प्लेन शराब के साथ पकड़ा। वायडीनगर
पुलिस ने दाउतखेड़ी खदान कच्चा आम रोड से शाकिर फकीर (43) को 16 क्वार्टर शराब के साथ
पकड़ा।

गरोठ: पुलिस ने तीन अलग-अलग कार्रवाइयों में देवीलाल नाथ निवासी रणायरा को 18 क्वार्टर,
बंशीलाल मीणा निवासी आक्याकुंवरपदा को 18 क्वार्टर तथा सुनील गुर्जर निवासी कालाकोट
को 20 क्वार्टर देशी प्लेन शराब के साथ पकड़ा।

शामगढ़: बांसखेड़ी रोड स्थित मालवा ढाबे के सामने से प्रहलाद बलाई को 20 क्वार्टर देशी
प्लेन शराब के साथ तथा सेमलीशंकर ओवरब्रिज के नीचे से बालूसिंह राजपूत को 10 लीटर हाथ
भट्टी की कच्ची शराब के साथ पकड़ा।

सीतामऊ: करेण्डिया आम रोड से कृष्णपाल सिंह राठौर को 18 क्वार्टर तथा गलियारा फैक्ट्री
के पास से भेरुलाल भील को 18 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ पकड़ा।

भानपुरा: बायपास तिराहे से दिनेश मीणा को 16 क्वार्टर और भरत्याखेड़ी पुलिया से काशीराम
मेघवाल को 18 क्वार्टर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

मल्हारगढ़ एवं अफजलपुर: मल्हारगढ़ पुलिस ने बरखेड़ापंथ में बिहारी ढाबे के पास से राधाबाई
कुमार को 5 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा। अफजलपुर पुलिस ने मारूखेड़ी फंटा से महेन्द्रसिंह
सोलंकी को 16 क्वार्टर देशी प्लेन शराब के साथ गिरफ्तार किया।

 

### मारपीट और विवाद के मामलों में प्रकरण दर्ज

कोतवाली: वार्ड क्रमांक 22 रामटेकरी निवासी 66 वर्षीय मोहनलाल सुरा के घर के बाहर आनन्द
सुरा, संदीप सुरा और बाबूलाल सुरा द्वारा गाली-गलौज एवं मारपीट करने तथा जान से मारने
की धमकी देने का मामला दर्ज हुआ। इसके अलावा मदारपुरा पुलिया पर अज्ञात बाइक की टक्कर
से 71 वर्षीय रामचन्द्र कुमावत और सेंट्रल बैंक के सामने सड़क दुर्घटना में 39 वर्षीय
मुकेश कुमावत घायल हुए।

नई आबादी: ग्राम सेमली में 35 वर्षीय सलमा बी अजमेरी के घर के बाहर अब्बास, साहिल, 
वसीम और हबीब अजमेरी द्वारा गाली-गलौज एवं मारपीट कर धमकी देने की शिकायत पर प्रकरण
दर्ज किया गया।

नारायणगढ़: ग्राम बादरी में गैस सिलेंडर की बात को लेकर 30 वर्षीय लक्ष्मीबाई नायक 
के साथ विकास, पुष्कर, बाबूलाल और कंचनबाई नायक द्वारा मारपीट करने का मामला सामने 
आया।

भानपुरा: ग्राम कालाकोट में जमीन विवाद को लेकर 35 वर्षीय कविता मेहर के साथ राहुल 
मेहर द्वारा मारपीट की गई। वहीं भैसोदा में घर की दीवार के विवाद को लेकर सूरज गहलोत
और उनके परिवार के साथ राहुल, त्रिलोक, गोपाल एवं सरजू बाई गहलोत द्वारा मारपीट किए
जाने का मामला दर्ज हुआ।

शामगढ़: बरखेड़ा राठौर में बाइक की टक्कर से 71 वर्षीय भगवान मेघवाल और उनकी पत्नी 
नाथीबाई घायल हो गए। पुलिस ने बाइक चालक भगवान मेघवाल के विरुद्ध मामला दर्ज किया।

 

### महू-नीमच रोड पर ट्रक की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त

दलौदा में टीवीएस शोरूम के सामने महू-नीमच रोड पर ट्रक क्रमांक RJ 49 GA 7248 के चालक
ने महाराष्ट्र के शिरडी निवासी साईनाथ शिंदे की कार को टक्कर मार दी, जिससे कार क्षतिग्रस्त
हो गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई की है।

 

नोट: यह समाचार पुलिस कंट्रोल रूम मंदसौर के उपलब्ध दैनिक अपराध प्रतिवेदन पर आधारित
है। सभी आरोपियों के संबंध में उल्लेखित तथ्य पुलिस प्रतिवेदन के अनुसार हैं। आरोप 
सिद्ध होना न्यायालयीन प्रक्रिया के अधीन है।

 

**MP HEADLINES | हमारी ख़बर, समझ का आईना**

The post [मंदसौर क्राइम बुलेटिन: देशी पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार, सट्टे पर तीन कार्रवाई; अवैध शराब के मामलों में पुलिस ने की कार्रवाई](https://mpheadlines.in/mandsaur-crime-bulletin-28-november-2026/)
first appeared on [MP Headlines](https://mpheadlines.in).

## बिलपांक टोल पर अब नहीं रहेगी VIP लेन, 8 की जगह होंगे 9 गेट; 10 दिन में लागू होगी नई व्यवस्था

- Link: https://mpheadlines.in/%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%95-%e0%a4%9f%e0%a5%8b%e0%a4%b2-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%85%e0%a4%ac-%e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%82-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a5%87/
- Published: 2026-11-27T19:32:33+05:30
- Author: MP Headlines

### कैश और फास्टैग वाहनों के लिए होंगी अलग-अलग लेन, टोल पर जाम से मिलेगी राहत

### रतलाम। रतलाम-बदनावर मार्ग स्थित बिलपांक टोल प्लाजा पर लगने वाले जाम से वाहन चालकों को जल्द राहत मिलने वाली है। कलेक्टर अजय कटेसरिया ने टोल प्लाजा का निरीक्षण कर यातायात व्यवस्था में बदलाव के निर्देश दिए हैं। नई व्यवस्था के तहत वर्तमान में संचालित 8 गेटों की संख्या बढ़ाकर 9 की जाएगी। साथ ही वीआईपी लेन समाप्त कर उसे सामान्य यातायात व्यवस्था में शामिल किया जाएगा।

 

### कैश और फास्टैग के लिए होंगी अलग-अलग लेन

निरीक्षण के दौरान सामने आया कि कैश और फास्टैग वाहनों के लिए अलग-अलग लेन नहीं होने
से टोल पर वाहनों की कतार लगती है। कैश भुगतान करने वाले वाहनों के कारण फास्टैग उपयोगकर्ताओं
को भी इंतजार करना पड़ता है। इस समस्या को देखते हुए कलेक्टर ने दोनों प्रकार के वाहनों
के लिए अलग-अलग लेन निर्धारित करने के निर्देश दिए।

![](https://mpheadlines.in/wp-content/uploads/2026/11/कलेक्‍टर-बिलपांक-टोल-निरीक्षण-
2-300x225.jpeg)

### रतलाम से बदनावर की ओर 5 गेट

नई व्यवस्था के तहत रतलाम से बदनावर जाने वाले मार्ग पर कुल 5 गेट संचालित होंगे। इनमें
3 गेट पूरी तरह फास्टैग वाहनों के लिए और 2 गेट कैश एवं हाइब्रिड लेन के रूप में रहेंगे।
हाइब्रिड लेन से कैश और फास्टैग दोनों प्रकार के वाहन निकल सकेंगे।

 

### बदनावर से रतलाम की ओर 4 गेट

इसी प्रकार बदनावर से रतलाम आने वाले मार्ग पर कुल 4 गेट रहेंगे। इनमें 2 फास्टैग लेन
और 2 कैश एवं हाइब्रिड लेन होंगी। इस तरह दोनों दिशाओं में कुल 9 गेट संचालित किए जाएंगे।

 

### वीआईपी लेन होगी समाप्त

कलेक्टर ने टोल प्लाजा के बीच में बनाई गई वीआईपी लेन को समाप्त कर उसे रतलाम से बदनावर
जाने वाले मार्ग की सामान्य व्यवस्था में शामिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट
किया कि वीआईपी लेन की बजाय आम वाहन चालकों की सुविधा और यातायात का सुचारू संचालन 
प्राथमिकता में होना चाहिए।

 

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आगामी 10 दिनों के भीतर नई व्यवस्था लागू करने के
निर्देश दिए हैं। इससे उम्मीद है कि बिलपांक टोल पर लगने वाले जाम में कमी आएगी और 
वाहन चालकों को अनावश्यक इंतजार से राहत मिलेगी।

 

 

 

The post [बिलपांक टोल पर अब नहीं रहेगी VIP लेन, 8 की जगह होंगे 9 गेट; 10 दिन में लागू होगी नई व्यवस्था](https://mpheadlines.in/%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%95-%e0%a4%9f%e0%a5%8b%e0%a4%b2-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%85%e0%a4%ac-%e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%82-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a5%87/)
first appeared on [MP Headlines](https://mpheadlines.in).

## रतलाम में 27 नवंबर को लगेगा युवा संगम रोजगार मेला, 10 निजी कंपनियां करेंगी भर्ती

- Link: https://mpheadlines.in/%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-27-%e0%a4%a8%e0%a4%b5%e0%a4%82%e0%a4%ac%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b2%e0%a4%97%e0%a5%87%e0%a4%97%e0%a4%be-%e0%a4%af/
- Published: 2026-11-25T18:22:51+05:30
- Author: MP Headlines

### 8वीं पास से स्नातक, ITI और डिप्लोमा धारकों को मिलेगा रोजगार का अवसर; 18 से 35 वर्ष तक के युवा ले सकेंगे भाग

 

### रतलाम। जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 27 नवंबर 2026 को रतलाम में युवा संगम जिला स्तरीय रोजगार, स्वरोजगार एवं प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला आयोजित किया जाएगा। मेले में 8 से 10 निजी क्षेत्र की कंपनियां विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती करेंगी।

 

जिला रोजगार अधिकारी अभिषेक कटारा ने बताया कि तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार
विभाग, भोपाल तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भोपाल के तत्वावधान में यह
मेला शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय के वाग्देवी सरस्वती भवन, कॉलेज रोड, रतलाम
में आयोजित होगा।

 

### इन पदों पर होगी भर्ती

मेले में मशीन ऑपरेटर, टेक्नीशियन, सेल्स एग्जीक्यूटिव, लाइन ऑपरेटर, सिक्योरिटी गार्ड,
सुपरवाइजर, एडवाइजर और हेल्पर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा अप्रेंटिसशिप,
मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना के अंतर्गत भी अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

 

### इन कंपनियों में मिलेगा अवसर

मेले में प्रतिभा स्वराज लिमिटेड उज्जैन, कॉसमॉस मैनपावर गांधीनगर (गुजरात), नवशक्ति
बायोकेयर साइंस प्रा. लि. इंदौर, माही ग्रुप ऑफ एजुकेशन बांसवाड़ा, न्यू जील फैशन वियर
बदनावर (धार), एडेको इंडिया प्रा. लि. वडोदरा (गुजरात), टाइगर सिक्योरिटी, भारतीय जीवन
बीमा निगम तथा एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस रतलाम सहित अन्य कंपनियां भाग लेंगी।

 

### कौन कर सकता है आवेदन?

रोजगार मेले में 8वीं उत्तीर्ण से लेकर स्नातक, आईटीआई एवं डिप्लोमा उत्तीर्ण युवा 
भाग ले सकते हैं। आवेदकों की आयु 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है।

 

### इन योजनाओं की भी मिलेगी जानकारी

युवाओं को प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना एवं मुख्यमंत्री
कौशल विकास योजना के संबंध में मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।

 

### कब और कहां पहुंचें युवा?

– दिनांक: 27 नवंबर 2026, शुक्रवार

– समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक

– स्थान: वाग्देवी सरस्वती भवन, शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, कॉलेज रोड, रतलाम।

 

### ये दस्तावेज साथ लाना जरूरी

इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ 2 पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र,
समग्र आईडी, आधार कार्ड की छायाप्रति एवं बायोडाटा लेकर उपस्थित हों।

 

जिला रोजगार कार्यालय ने जिले के अधिक से अधिक युवाओं से अपील की है कि वे इस रोजगार
मेले में शामिल होकर उपलब्ध रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों का लाभ उठाएं।

 

 

The post [रतलाम में 27 नवंबर को लगेगा युवा संगम रोजगार मेला, 10 निजी कंपनियां करेंगी भर्ती](https://mpheadlines.in/%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-27-%e0%a4%a8%e0%a4%b5%e0%a4%82%e0%a4%ac%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b2%e0%a4%97%e0%a5%87%e0%a4%97%e0%a4%be-%e0%a4%af/)
first appeared on [MP Headlines](https://mpheadlines.in).

## मंदसौर क्राइम बुलेटिन: रामटेकरी में युवक पर तलवार से हमला, सुवासरा में सड़क हादसे में मौत; पिता ने नाबालिग बेटी को पीटा

- Link: https://mpheadlines.in/%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a4%b8%e0%a5%8c%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%ae-%e0%a4%ac%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%9f%e0%a4%bf%e0%a4%a8-%e0%a4%b0%e0%a4%be/
- Published: 2026-11-25T08:38:06+05:30
- Author: MP Headlines

### मंदसौर। जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान अपराध और दुर्घटनाओं से जुड़े कई मामले सामने आए हैं। रामटेकरी में युवक पर तलवार से हमला, सुवासरा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, सीतामऊ में पिता द्वारा नाबालिग बेटी से मारपीट तथा कोतवाली और भानपुरा क्षेत्र में अवैध शराब जब्ती के मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मारपीट, धमकी और सड़क दुर्घटनाओं के प्रकरण भी सामने आए हैं।

 

### रामटेकरी में युवक पर तलवार से हमला

कोतवाली थाना क्षेत्र के रामटेकरी रेवास देवड़ा रोड पर संदीप पिता बाबूलाल सुरा (35)
के घर के बाहर घनश्याम, लक्ष्य, कैलाश और मोहनलाल सुरा पर एकमत होकर मारपीट करने तथा
तलवार से हमला करने का आरोप है। फरियादी के अनुसार आरोपियों ने गाली-गलौज कर जान से
मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।

इसी थाना क्षेत्र के मदारपुरा वार्ड क्रमांक 34 में फरिदा शाह (45) के साथ सलमा और 
बेनु शाह द्वारा मारपीट एवं धमकी देने का मामला भी दर्ज हुआ है।

वहीं बाफना मार्केट में पुलिस ने देव शर्मा (23), निवासी 500 क्वार्टर टीगरिया अभिनंदन,
के कब्जे से देशी प्लेन शराब के 20 क्वार्टर जब्त किए। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट
के तहत कार्रवाई की गई।

 

### सुवासरा में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत

सुवासरा थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने
आया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है।

एक अन्य घटना में देवरिया विजय निवासी लक्ष्मणलाल प्रजापति (35) की मोटरसाइकिल को अज्ञात
कार चालक ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया।

ग्राम गुराड़िया विजय में राधाबाई गुर्जर (32) के साथ रास्ता रोककर गाली-गलौज करने 
और धमकी देने का मामला भी दर्ज किया गया है। इसमें बदरीसिंह, कमलसिंह और श्रवण सिंह
गुर्जर के नाम सामने आए हैं।

 

### सीतामऊ में पिता पर नाबालिग बेटी से मारपीट का आरोप

सीतामऊ थाना क्षेत्र के ग्राम महुवा में 15 वर्षीय अर्चना बलाई ने अपने पिता किशोर 
पिता प्रभुलाल बलाई के विरुद्ध मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज
कराई है।

एक अन्य मामले में ग्राम सालरिया में 82 वर्षीय पर्वत सिंह सौंधिया राजपूत के साथ ओम
सिंह, खुमान सिंह और विजय सिंह पर गाली-गलौज एवं मारपीट करने का आरोप है।

 

### नारायणगढ़ में टेम्पो की टक्कर से भैंस की मौत

नारायणगढ़ थाना क्षेत्र में पिपलियामंडी रोड स्थित चौधरी ढाबे के पास अज्ञात सफेद टेम्पो
की टक्कर से राहुल ग्वाला (26) की एक भैंस की मौत हो गई। पुलिस ने वाहन चालक के विरुद्ध
प्रकरण दर्ज किया है।

ग्राम छोटा हिंगोरिया में सोना कुंवर राजपूत (26) के बाड़े पर पहुंचकर नाहरसिंह, जयपाल,
हरिसिंह और गणपतसिंह पर मारपीट एवं धमकी देने का आरोप है।

 

### भानपुरा में बच्चे को बाइक ने मारी टक्कर, अवैध शराब जब्त

भैसोदामंडी में आर. जितेन्द्र कोठे के बेटे जिज्ञांस को अज्ञात मोटरसाइकिल चालक ने 
टक्कर मारकर घायल कर दिया।

ग्राम बीड़गांव में प्रेमलता सेन के साथ बाबूलाल, विकास और जीतू सेन द्वारा मारपीट 
किए जाने का मामला दर्ज हुआ है।

वहीं ग्राम गोवर्धनपुरा में पुलिस ने दिनेश बंजारा को 5 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची महुआ
शराब के साथ पकड़ा। उसके विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

 

### नाहरगढ़ में किसान के साथ मारपीट

नाहरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पिपलिया जोधा में किसान कैलाश चंद डांगी (50) के बाड़े
के पास घनश्याम और कारूलाल डांगी पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने
का आरोप है।

The post [मंदसौर क्राइम बुलेटिन: रामटेकरी में युवक पर तलवार से हमला, सुवासरा में सड़क हादसे में मौत; पिता ने नाबालिग बेटी को पीटा](https://mpheadlines.in/%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a4%b8%e0%a5%8c%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%ae-%e0%a4%ac%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%9f%e0%a4%bf%e0%a4%a8-%e0%a4%b0%e0%a4%be/)
first appeared on [MP Headlines](https://mpheadlines.in).

## खेल चेतना मेले की तैयारियों ने पकड़ी गति, 16 से 18 दिसंबर तक होगा खेल महाकुंभ

- Link: https://mpheadlines.in/%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2-%e0%a4%9a%e0%a5%87%e0%a4%a4%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%a4%e0%a5%88%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af/
- Published: 2026-11-24T22:11:41+05:30
- Author: MP Headlines

### 27वें खेल चेतना मेले को लेकर आयोजन समिति की बैठक संपन्न, शुभारंभ पर निकलेगी खेल जागृति रैली; बालिका क्रिकेट टेनिस बॉल से होगा

 

### रतलाम, 24 नवंबर 2026। क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले 27वें खेल चेतना मेले की तैयारियों को लेकर आयोजन समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। आगामी 16 से 18 दिसंबर तक आयोजित होने वाले इस तीन दिवसीय खेल महाकुंभ की व्यवस्थाओं, प्रतियोगिताओं और शुभारंभ कार्यक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

 

इस वर्ष खेल चेतना मेला फाउंडेशन अध्यक्ष एवं प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम
मंत्री चेतन्य काश्यप के नेतृत्व में आयोजित किया जाएगा। बैठक में आयोजन समिति, खेल
सलाहकारों, संयोजकों, सहसंयोजकों एवं खेल प्रशिक्षकों ने भाग लिया।

 

### बालिका क्रिकेट टेनिस बॉल से, सर्वाधिक सहभागिता वाले विद्यालय को मिलेगा पुरस्कार

इस वर्ष खेल चेतना मेले में बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता टेनिस बॉल से आयोजित की जाएगी।
इसके साथ ही जिस विद्यालय के सर्वाधिक खिलाड़ी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में सहभागिता
करेंगे, उस विद्यालय को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

 

### कॉलेज ग्राउंड से निकलेगी खेल जागृति रैली

आयोजन समिति सचिव मुकेश जैन ने बताया कि खेल मेले की विभिन्न प्रतियोगिताएं नेहरू स्टेडियम,
रेलवे मैदान, ऑफिसर्स क्लब सहित अन्य निर्धारित खेल मैदानों पर आयोजित होंगी। शुभारंभ
अवसर पर कॉलेज ग्राउंड से खेल जागृति रैली निकाली जाएगी, जो शहर के विभिन्न मार्गों
से होते हुए नेहरू स्टेडियम पहुंचेगी।

 

उन्होंने अभिभावकों, स्कूल संचालकों एवं प्राचार्यों से अपील की कि वे बच्चों के शारीरिक
एवं मानसिक विकास को ध्यान में रखते हुए उन्हें अधिक से अधिक संख्या में खेल प्रतियोगिताओं
में भाग लेने के लिए प्रेरित करें। बैठक में सभी खेल मैदानों पर समय से पूर्व आवश्यक
तैयारियां पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया गया।

 

### ये रहे उपस्थित

बैठक में क्रीड़ा भारती जिलाध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया, सचिव अनुज शर्मा, प्रकाश व्यास,
राकेश शर्मा, संजय वशिष्ठ, गुलाम मोहम्मद, जगदीश श्रीवास्तव, मनीष जोशी, रितेश वोहरा,
उमंग पोरवाल, अमरीक राणा, भूषण व्यास, जितेंद्र धुलिया, दीपेन्द्र सिंह ठाकुर, प्रद्युम्न
मजावदिया, पवन सिंदल सहित आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

 

The post [खेल चेतना मेले की तैयारियों ने पकड़ी गति, 16 से 18 दिसंबर तक होगा खेल महाकुंभ](https://mpheadlines.in/%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2-%e0%a4%9a%e0%a5%87%e0%a4%a4%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%a4%e0%a5%88%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af/)
first appeared on [MP Headlines](https://mpheadlines.in).

## 10 वर्षों से शोषण का आरोप, व्यावसायिक प्रशिक्षकों में आक्रोश; विधायक घनश्याम चंद्रवंशी को सौंपा ज्ञापन

- Link: https://mpheadlines.in/10-%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b6%e0%a5%8b%e0%a4%b7%e0%a4%a3-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%86%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%aa-%e0%a4%b5%e0%a5%8d%e0%a4%af/
- Published: 2026-11-24T15:05:46+05:30
- Author: MP Headlines

### शाजापुर। मध्यप्रदेश के शासकीय विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत कार्यरत प्रशिक्षकों ने निजी कंपनियों के माध्यम से किए जा रहे कथित शोषण और श्रम नियमों के उल्लंघन को लेकर आवाज बुलंद की है। पिछले लगभग 10 वर्षों से सेवाएं दे रहे व्यावसायिक प्रशिक्षकों ने सेवा सुरक्षा, उचित वेतन और कर्मचारी सुविधाओं की मांग को लेकर कालापीपल विधायक श्री घनश्याम चंद्रवंशी को ज्ञापन सौंपा।

 

शाजापुर जिले के व्यावसायिक प्रशिक्षकों ने जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा के नेतृत्व
में अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को विधायक के समक्ष रखा। प्रशिक्षकों का आरोप 
है कि लंबे समय से विद्यालयों में सेवाएं देने के बावजूद उन्हें स्थायी सेवा सुरक्षा,
उचित वेतन और अन्य जरूरी कर्मचारी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।

 

### नियुक्ति प्रक्रिया और वेतन व्यवस्था पर उठाए सवाल

प्रशिक्षकों के अनुसार निजी कंपनियों द्वारा जारी नियुक्ति पत्र एवं ऑफर लेटर में ऐसी
शर्तें रखी जाती हैं, जिनसे उनके सेवा संबंधी अधिकार प्रभावित होते हैं। उनका आरोप 
है कि कई बार वेतन कटौती, समय पर भुगतान नहीं होने और दस्तावेजों पर दबाव में हस्ताक्षर
करवाने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

 

प्रशिक्षकों का कहना है कि व्यावसायिक शिक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुखी
कौशल प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाना है, लेकिन विद्यार्थियों का भविष्य संवारने वाले प्रशिक्षक
खुद असुरक्षित रोजगार व्यवस्था में काम करने को मजबूर हैं।

 

### ये हैं प्रमुख मांगें

1. निजी कंपनियों एवं बिचौलियों के नियंत्रण से व्यावसायिक शिक्षा व्यवस्था को मुक्त
किया जाए।

2. व्यावसायिक प्रशिक्षकों के लिए स्पष्ट एवं स्थायी सेवा नीति बनाई जाए।

3. श्रम कानूनों का पालन सुनिश्चित करते हुए उचित वेतन एवं कर्मचारी सुविधाएं प्रदान
की जाएं।

4. व्यावसायिक प्रशिक्षकों की सेवाओं का संचालन सीधे विभागीय निगरानी में किया जाए।

 

### शासन से न्याय की मांग

प्रशिक्षकों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि उनकी समस्याओं का गंभीरता से संज्ञान
लेकर उचित निराकरण किया जाए। उनका कहना है कि सेवा सुरक्षा और सम्मानजनक कार्य परिस्थितियां
मिलने पर ही वे बिना भय और दबाव के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण व्यावसायिक शिक्षा
प्रदान कर सकेंगे।

 

इस अवसर पर शाजापुर जिले के व्यावसायिक प्रशिक्षकों ने एकजुट होकर अपने अधिकारों, सम्मान
और न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।

The post [10 वर्षों से शोषण का आरोप, व्यावसायिक प्रशिक्षकों में आक्रोश; विधायक घनश्याम चंद्रवंशी को सौंपा ज्ञापन](https://mpheadlines.in/10-%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b6%e0%a5%8b%e0%a4%b7%e0%a4%a3-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%86%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%aa-%e0%a4%b5%e0%a5%8d%e0%a4%af/)
first appeared on [MP Headlines](https://mpheadlines.in).

## वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी टेबल टेनिस प्रतियोगिता में रतलाम के दो खिलाड़ियों का चयन

- Link: https://mpheadlines.in/%e0%a4%b5%e0%a5%87%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f-%e0%a4%9c%e0%a5%8b%e0%a4%a8-%e0%a4%87%e0%a4%82%e0%a4%9f%e0%a4%b0-%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b8%e0%a4%bf/
- Published: 2026-11-24T10:52:19+05:30
- Author: MP Headlines

### धैर्य मकवाना और रितिक पोरवाल करेंगे महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व

#### रतलाम। डॉ. कैलासनाथ काटजू विधि महाविद्यालय, रतलाम के दो होनहार खिलाड़ियों का वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी (पुरुष) टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ियों में धैर्य मकवाना (बी.ए.एलएल.बी. तृतीय सेमेस्टर) एवं रितिक पोरवाल (एलएल.बी. पंचम सेमेस्टर) शामिल हैं।

 

दोनों खिलाड़ी आगामी 25 से 28 नवंबर 2026 तक श्री गोविंद गुरु विश्वविद्यालय, गोधरा(
गुजरात) में आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय
का प्रतिनिधित्व करेंगे।

 

महाविद्यालय के प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी डॉ. जितेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया
कि हाल ही में छिंदवाड़ा में आयोजित राज्य स्तरीय पुरुष टेबल टेनिस प्रतियोगिता में
दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था। इसी उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के आधार पर
उनका चयन वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता के लिए किया गया है।

 

दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अनुराधा तिवारी सहित
सहायक प्राध्यापक डॉ. जितेंद्र शर्मा, डॉ. सोना नागर, विजय मुवेल, व्याख्याता मीनाक्षी
कुमार, श्रीमती रंजू शर्मा, श्रीमती अर्चना धाकड़, श्रीमती वंदिता प्रजापति तथा समस्त
महाविद्यालय परिवार, अधिकारी-कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने हर्ष व्यक्त किया।

 

महाविद्यालय परिवार ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए प्रतियोगिता में उत्कृष्ट
प्रदर्शन और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

 

### MP HEADLINES | हमारी ख़बर, समझ का आईना

The post [वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी टेबल टेनिस प्रतियोगिता में रतलाम के दो खिलाड़ियों का चयन](https://mpheadlines.in/%e0%a4%b5%e0%a5%87%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f-%e0%a4%9c%e0%a5%8b%e0%a4%a8-%e0%a4%87%e0%a4%82%e0%a4%9f%e0%a4%b0-%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b8%e0%a4%bf/)
first appeared on [MP Headlines](https://mpheadlines.in).

## जावरा प्रेम विवाह मामला: बेटी ने अपनी पसंद से की शादी, नाराज परिजनों ने जीवित बेटी की कर दी ‘गोरनी’

- Link: https://mpheadlines.in/%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%ae-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b9-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%ac/
- Published: 2026-11-24T09:44:49+05:30
- Author: MP Headlines

### रतलाम। रतलाम जिले के जावरा शहर के कुम्हारीपुरा क्षेत्र में प्रेम विवाह को लेकर एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सामाजिक परंपराओं और पारिवारिक रिश्तों को लेकर नई बहस छेड़ दी है। बेटी द्वारा अपनी पसंद के युवक से विवाह करने से नाराज परिजनों ने उसे मृत मानते हुए सोमवार सुबह समाजजनों की मौजूदगी में गोरनी (शोक) कार्यक्रम आयोजित किया।

 

जानकारी के अनुसार, युवती की शादी परिवार ने 3 दिसंबर को तय की थी। विवाह के निमंत्रण
पत्र भी बांटे जा चुके थे और घर में तैयारियां चल रही थीं। इसी बीच युवती अपने प्रेमी
के साथ उज्जैन जाकर विवाह कर लिया। बताया गया है कि युवक रिंगनोद क्षेत्र का निवासी
है।

 

### शादी की तैयारियों के बीच लिया प्रेम विवाह का फैसला

परिवार के अनुसार, युवती के विवाह की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी थीं। रिश्तेदारों
को निमंत्रण भी दिए जा चुके थे। लेकिन विवाह समारोह शुरू होने से पहले युवती ने अपनी
पसंद के युवक के साथ विवाह कर लिया। इसकी जानकारी मिलने पर परिवार में नाराजगी फैल 
गई।

 

### समाजजनों की मौजूदगी में हुई गोरनी की रस्म

सोमवार सुबह परिजनों ने कुम्हारीपुरा क्षेत्र में समाजजनों की मौजूदगी में गोरनी कार्यक्रम
आयोजित किया। इस रस्म के माध्यम से परिवार ने युवती से अपने पारिवारिक और सामाजिक संबंध
समाप्त करने की घोषणा की। परिजनों ने उसे अपने लिए मृत समान बताते हुए शोक की रस्में
निभाईं। The Sootr +1

 

### पुलिस तक पहुंचा था मामला

जानकारी के अनुसार, परिवार ने पुलिस को भी सूचना दी थी। युवती थाने पर पेश हुई थी। 
उसने अपनी मर्जी से विवाह करने की बात कही थी। Nai Dunia

 

### सामाजिक परंपरा और व्यक्तिगत स्वतंत्रता पर चर्चा

इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि बालिग युवक-युवतियों के अपनी पसंद
से जीवनसाथी चुनने के फैसले पर परिवारों की प्रतिक्रिया किस हद तक उचित है। एक तरफ 
परिवार की भावनाएं और सामाजिक मान्यताएं हैं, तो दूसरी तरफ व्यक्ति को अपनी पसंद से
विवाह करने का संवैधानिक अधिकार है।

 

### MP Headlines | हमारी ख़बर, समझ का आईना

The post [जावरा प्रेम विवाह मामला: बेटी ने अपनी पसंद से की शादी, नाराज परिजनों ने जीवित बेटी की कर दी ‘गोरनी’](https://mpheadlines.in/%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%ae-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b9-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%ac/)
first appeared on [MP Headlines](https://mpheadlines.in).

## MP पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 26 अधिकारियों के तबादले; मंदसौर के दो अधिकारियों को उज्जैन भेजा, 

- Link: https://mpheadlines.in/mp-%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%b8-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%95%e0%a4%ae%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%be-%e0%a4%ab%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a4%ac/
- Published: 2026-11-24T08:24:16+05:30
- Author: MP Headlines

### भोपाल, 24 नवंबर 2026। मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 26 पुलिस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है। जारी आदेश के अनुसार एक भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी और 25 राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की गई है।

 

इस तबादला सूची में मंदसौर जिले के दो पुलिस अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी सौंपी 
गई है। सीतामऊ के एसडीओपी दिनेश प्रजापति को उज्जैन जिले के महिदपुर में एसडीओपी बनाया
गया है, जबकि मंदसौर महिला सुरक्षा शाखा में पदस्थ डीएसपी कमल निगवाल को नागदा का नगर
पुलिस अधीक्षक (CSP) नियुक्त किया गया है।

 

### मंदसौर के दो पुलिस अधिकारियों का उज्जैन तबादला

गृह विभाग की सूची के अनुसार जिले से संबंधित प्रमुख तबादले इस प्रकार हैं।

* दिनेश प्रजापति: एसडीओपी सीतामऊ, मंदसौर से एसडीओपी महिदपुर, जिला उज्जैन।

* कमल निगवाल: उप पुलिस अधीक्षक, महिला सुरक्षा शाखा मंदसौर से नगर पुलिस अधीक्षक (
CSP), नागदा, जिला उज्जैन।

इन दोनों अधिकारियों की नई पदस्थापना उज्जैन जिले में की गई है।

 

### IPS अधिकारी की नई पदस्थापना

भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी श्री शुभम सिंह ठाकुर (आर.आर.-23) का भी तबादला किया 
गया है। उन्हें एसडीओपी गाडरवारा, जिला नरसिंहपुर से एसडीओपी गोटेगांव, जिला नरसिंहपुर
पदस्थ किया गया है।

 

### राज्य पुलिस सेवा के 25 अधिकारियों की तबादला सूची

गृह विभाग द्वारा जारी विवरण के अनुसार अधिकारियों की वर्तमान और नवीन पदस्थापना इस
प्रकार है।

 

| क्र. | अधिकारी का नाम | नवीन पदस्थापना |

| —- | —————— | ————————————————-

| 1 | पुरुषोत्तम मरावी | एसडीओपी निवास, मंडला |

| 2 | संतोष मिश्रा | डीएसपी यातायात, सतना |

| 3 | संतोष कुमार शुक्ला | डीएसपी यातायात, नर्मदापुरम |

| 4 | नम्रता सोंधिया | एसडीओपी खिलचीपुर, राजगढ़ |

| 5 | आशीष जैन | एसडीओपी अजयगढ़, पन्ना |

| 6 | सुनील कुमार वरकडे | एसडीओपी डभौरा, रीवा |

| 7 | नीलम कनोज | डीएसपी एल.आर., देवास |

| 8 | अपूर्वा किलेदार | एसीपी कोतवाली, इंदौर |

| 9 | अश्विनी कुमार | एसडीओपी हरसूद, खंडवा |

| 10 | नवीन तिवारी | एसीपी जहांगीराबाद, भोपाल |

| 11 | शिवाली तिवारी | डीएसपी पुलिस मुख्यालय, भोपाल |

| 12 | प्रिया सिंह | एसडीओपी त्योंथर, रीवा |

| 13 | पूनम थापा | डीएसपी मुख्यालय, भिंड |

| 14 | अजय कुमार रिठोरिया | डीएसपी पुलिस मुख्यालय |

| 15 | प्रतिभा शर्मा | सीएसपी विदिशा |

| 16 | राजीव सिंह भदौरिया | कार्यवाहक सहायक सेनानी, प्रथम वाहिनी विसबल, इंदौर |

| 17 | विक्रम रजक | एसडीओपी पिपरिया, नर्मदापुरम |

| 18 | सुजीत तिवारी | एसीपी न्यायालयीन-2, इंदौर |

| 19 | नारायण सिंह कुमरे | सहायक सेनानी, 36वीं वाहिनी विसबल, बालाघाट |

| 20 | सौरभ त्रिपाठी | एसडीओपी बिजावर, छतरपुर |

| 21 | अजय तिवारी | एसडीओपी गाडरवारा, नरसिंहपुर |

| 22 | दिनेश प्रजापति | एसडीओपी महिदपुर, उज्जैन |

| 23 | विवेक कनोडिया | एसडीओपी तराना, उज्जैन |

| 24 | कमल निगवाल | सीएसपी नागदा, उज्जैन |

| 25 | ओमप्रकाश आर्य | एसडीओपी राघौगढ़, गुना |

 

### तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश

गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में स्थानांतरित अधिकारियों को वर्तमान पदस्थापना से तत्काल
प्रभाव से कार्यमुक्त होकर नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश 
दिए गए हैं।

 

इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद प्रदेश के विभिन्न जिलों में पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियों
में बदलाव होगा। विशेष रूप से मंदसौर से उज्जैन जिले में दो अधिकारियों की नई पदस्थापना
चर्चा का विषय बनी हुई है।

 

### MP Headlines | हमारी ख़बर, समझ का आईना

The post [MP पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 26 अधिकारियों के तबादले; मंदसौर के दो अधिकारियों को उज्जैन भेजा, ](https://mpheadlines.in/mp-%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%b8-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%95%e0%a4%ae%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%be-%e0%a4%ab%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a4%ac/)
first appeared on [MP Headlines](https://mpheadlines.in).

## रतलाम में स्वास्थ्य विभाग पर कलेक्टर की सख्ती: 25 एएनएम सहित 40 अधिकारी-कर्मचारियों का वेतन काटा, आदेश जारी

- Link: https://mpheadlines.in/%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a5%8d%e0%a4%af-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%ad%e0%a4%be/
- Published: 2026-11-23T20:18:12+05:30
- Author: MP Headlines

### रतलाम। राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप प्रगति नहीं करने वाले स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों पर कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सख्ती दिखाई है। जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक में न्यूनतम प्रगति पाए जाने पर वेतन कटौती के निर्देश दिए गए थे। इसके पालन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. किरण वाडिवा ने संबंधित कर्मचारियों के वेतन काटने के आदेश जारी किए हैं।

 

 

सीएमएचओ के अनुसार, जिले की 25 एएनएम का सात-सात दिवस का वेतन काटा गया है। इनमें सरिता
दास पटेल, हिना शर्मा, ममिता खराड़ी, पार्वती चारेल, प्रभावती भंवर, सुशीला उमावा, 
मंजू जाजोरिया, मीना राजावत, पिंकी धाकड़, मोहम्मदी सैयद, चंद्रभागा झरबड़े, निर्मला
सोलंकी, पवित्रा निनामा, शकीला खान, सुशीला परमार, संगीता गामड़, संगीता वसुनिया, लैला
अंजुम, मुस्कान मंसूरी, ज्योति सोलंकी, संगीता शर्मा, शोभा शर्मा, अनिता खरत, गीता 
मकवाना, सुनीता शक्तावत एवं भगवती पडियार शामिल हैं।

 

इसी तरह 7 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) आरती परमार, विनीता भाबर, गुंजन सैनी, कृष्णा
शर्मा, अक्षय चौधरी, अनीता प्रजापत एवं जितेंद्र सिंह का भी सात-सात दिवस का वेतन काटने
के आदेश जारी किए गए हैं।

 

इसके अलावा एलएचवी अनीता धौलपुरिया एवं शांता परमार का सात-सात दिवस का वेतन काटा गया
है। वहीं ब्लॉक कम्युनिटी मोबिलाइजर सुमन घावरी, चंद्रेश गुप्ता एवं रेखा गणावा का 
दो-दो दिवस का वेतन काटने के आदेश दिए गए हैं।

 

### ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर भी कार्रवाई की जद में

ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर मोइनुद्दीन अंसारी, राजेश राव एवं धन सिंह रावत का भी दो-दो
दिवस का वेतन काटने के आदेश जारी किए गए हैं।

 

कलेक्टर अजय कटेसरिया ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों
के लक्ष्यों की नियमित समीक्षा करने और मैदानी स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन में 
अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

 

अब स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले पर प्रशासन की सख्ती का असर कितना दिखाई देगा, यह
आगामी समीक्षा में सामने आएगा।

The post [रतलाम में स्वास्थ्य विभाग पर कलेक्टर की सख्ती: 25 एएनएम सहित 40 अधिकारी-कर्मचारियों का वेतन काटा, आदेश जारी](https://mpheadlines.in/%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a5%8d%e0%a4%af-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%ad%e0%a4%be/)
first appeared on [MP Headlines](https://mpheadlines.in).
