# मंदसौर क्राइम बुलेटिन: देशी पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार, सट्टे पर तीन कार्रवाई; अवैध शराब के मामलों में पुलिस ने की कार्रवाई

- Link: https://mpheadlines.in/mandsaur-crime-bulletin-28-november-2026/
- Published: 2026-11-28T08:35:53+05:30
- Author: MP Headlines

### दलौदा में 21 वर्षीय युवक से देशी पिस्टल बरामद, जिले के विभिन्न थानों में अवैध शराब के 11 प्रकरण दर्ज

 

 

### मंदसौर, 28 नवंबर 2026। मंदसौर पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा जारी पिछले 24 घंटों के दैनिक अपराध प्रतिवेदन के अनुसार जिले में पुलिस ने अवैध हथियार, सट्टा गतिविधियों और अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई की है। दलौदा पुलिस ने देशी पिस्टल लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया, वहीं सट्टा पर्चियां लिखने के तीन मामलों में कार्रवाई की गई। इसके अलावा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध शराब के 11 प्रकरण दर्ज किए गए। मारपीट और सड़क दुर्घटनाओं के मामले भी सामने आए हैं।

 

### दलौदा में देशी पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार

दलौदा थाना पुलिस ने दलौदा-भावगढ़ रोड पर एलची मगरे की ओर जाने वाले टर्न पर घेराबंदी
कर बृजेश पिता राधेश्याम कुमावत (21), निवासी निम्बोद को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान
उसके कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट
की धारा 25(1), 27 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

 

### सट्टा पर्चियां लिखने वालों पर तीन कार्रवाई

दलौदा पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए तीन व्यक्तियों को सट्टा पर्चियों
और नकदी के साथ पकड़ा।

1. एलची रोड से राजूनाथ योगी निवासी सेमलिया हीरा को ₹520 नकद और सट्टा पर्ची के साथ
पकड़ा।

2. दलौदा मगरा से नियाज मंसूरी निवासी जनकपुर, मंदसौर को ₹360 नकद और सट्टा पर्ची के
साथ पकड़ा।

3. हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पीछे से राकेश डिंडोरिया निवासी धुंधड़का को ₹240 नकद और
सट्टा पर्ची के साथ पकड़ा।

तीनों मामलों में सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

 

### जिले में अवैध शराब के 11 प्रकरण दर्ज

पुलिस प्रतिवेदन के अनुसार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आबकारी एक्ट की धारा
34 के तहत अवैध शराब के 11 प्रकरण दर्ज किए गए।

कोतवाली एवं वायडीनगर: कोतवाली पुलिस ने यशवंत ग्वाला (20), निवासी नयापुरा रोड को 
अभिनंदन क्षेत्र के ग्रीन वैली रोड से 16 क्वार्टर देशी प्लेन शराब के साथ पकड़ा। वायडीनगर
पुलिस ने दाउतखेड़ी खदान कच्चा आम रोड से शाकिर फकीर (43) को 16 क्वार्टर शराब के साथ
पकड़ा।

गरोठ: पुलिस ने तीन अलग-अलग कार्रवाइयों में देवीलाल नाथ निवासी रणायरा को 18 क्वार्टर,
बंशीलाल मीणा निवासी आक्याकुंवरपदा को 18 क्वार्टर तथा सुनील गुर्जर निवासी कालाकोट
को 20 क्वार्टर देशी प्लेन शराब के साथ पकड़ा।

शामगढ़: बांसखेड़ी रोड स्थित मालवा ढाबे के सामने से प्रहलाद बलाई को 20 क्वार्टर देशी
प्लेन शराब के साथ तथा सेमलीशंकर ओवरब्रिज के नीचे से बालूसिंह राजपूत को 10 लीटर हाथ
भट्टी की कच्ची शराब के साथ पकड़ा।

सीतामऊ: करेण्डिया आम रोड से कृष्णपाल सिंह राठौर को 18 क्वार्टर तथा गलियारा फैक्ट्री
के पास से भेरुलाल भील को 18 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ पकड़ा।

भानपुरा: बायपास तिराहे से दिनेश मीणा को 16 क्वार्टर और भरत्याखेड़ी पुलिया से काशीराम
मेघवाल को 18 क्वार्टर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

मल्हारगढ़ एवं अफजलपुर: मल्हारगढ़ पुलिस ने बरखेड़ापंथ में बिहारी ढाबे के पास से राधाबाई
कुमार को 5 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा। अफजलपुर पुलिस ने मारूखेड़ी फंटा से महेन्द्रसिंह
सोलंकी को 16 क्वार्टर देशी प्लेन शराब के साथ गिरफ्तार किया।

 

### मारपीट और विवाद के मामलों में प्रकरण दर्ज

कोतवाली: वार्ड क्रमांक 22 रामटेकरी निवासी 66 वर्षीय मोहनलाल सुरा के घर के बाहर आनन्द
सुरा, संदीप सुरा और बाबूलाल सुरा द्वारा गाली-गलौज एवं मारपीट करने तथा जान से मारने
की धमकी देने का मामला दर्ज हुआ। इसके अलावा मदारपुरा पुलिया पर अज्ञात बाइक की टक्कर
से 71 वर्षीय रामचन्द्र कुमावत और सेंट्रल बैंक के सामने सड़क दुर्घटना में 39 वर्षीय
मुकेश कुमावत घायल हुए।

नई आबादी: ग्राम सेमली में 35 वर्षीय सलमा बी अजमेरी के घर के बाहर अब्बास, साहिल, 
वसीम और हबीब अजमेरी द्वारा गाली-गलौज एवं मारपीट कर धमकी देने की शिकायत पर प्रकरण
दर्ज किया गया।

नारायणगढ़: ग्राम बादरी में गैस सिलेंडर की बात को लेकर 30 वर्षीय लक्ष्मीबाई नायक 
के साथ विकास, पुष्कर, बाबूलाल और कंचनबाई नायक द्वारा मारपीट करने का मामला सामने 
आया।

भानपुरा: ग्राम कालाकोट में जमीन विवाद को लेकर 35 वर्षीय कविता मेहर के साथ राहुल 
मेहर द्वारा मारपीट की गई। वहीं भैसोदा में घर की दीवार के विवाद को लेकर सूरज गहलोत
और उनके परिवार के साथ राहुल, त्रिलोक, गोपाल एवं सरजू बाई गहलोत द्वारा मारपीट किए
जाने का मामला दर्ज हुआ।

शामगढ़: बरखेड़ा राठौर में बाइक की टक्कर से 71 वर्षीय भगवान मेघवाल और उनकी पत्नी 
नाथीबाई घायल हो गए। पुलिस ने बाइक चालक भगवान मेघवाल के विरुद्ध मामला दर्ज किया।

 

### महू-नीमच रोड पर ट्रक की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त

दलौदा में टीवीएस शोरूम के सामने महू-नीमच रोड पर ट्रक क्रमांक RJ 49 GA 7248 के चालक
ने महाराष्ट्र के शिरडी निवासी साईनाथ शिंदे की कार को टक्कर मार दी, जिससे कार क्षतिग्रस्त
हो गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई की है।

 

नोट: यह समाचार पुलिस कंट्रोल रूम मंदसौर के उपलब्ध दैनिक अपराध प्रतिवेदन पर आधारित
है। सभी आरोपियों के संबंध में उल्लेखित तथ्य पुलिस प्रतिवेदन के अनुसार हैं। आरोप 
सिद्ध होना न्यायालयीन प्रक्रिया के अधीन है।

 

**MP HEADLINES | हमारी ख़बर, समझ का आईना**

 [⌊MP Headlines⌉](https://mpheadlines.in/profile/mpheadlines/)

##### Author: 󠀁[MP Headlines](https://mpheadlines.in/profile/mpheadlines/)󠁿
