रतलाम। पत्रकार दुर्घटना और स्वास्थ्य बीमा की प्रीमियम राशि बढ़ाने के विरोध और अन्य समस्याओं को लेकर रतलाम प्रेस क्लब ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और कलेक्टर राजेश बाथम के नाम ज्ञापन सौंपा। बड़ी संख्या में उपस्थित पत्रकार कोर्ट चौराहे पर एकत्रित हुए तथा रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पंहुचे। वहां उन्होंने एडीएम शालिनी श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपे। कलेक्ट्रेट पंहुचकर पत्रकारों ने नारेबाजी भी की। रतलाम प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुकेशपुरी गोस्वामी ने ज्ञापन का वाचन किया।
ज्ञापन में कहा गया कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा पिछले कई वर्षों से प्रदेश के अधिमान्य और गैर अधिमान्य पत्रकारों को मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग द्वारा पत्रकार स्वास्थ एवं दुर्घटना समूह बीमा योजना का लाभ दिया जा रहा है। पालिसी नवीनीकरण के लिए जनसंपर्क विभाग द्वारा 5 सितंबर को विस्तृत सूचना जारी की गई है। इसमें गत वर्ष की तुलना में प्रीमियम राशि में इस बार बहुत ज्यादा बढ़ोतरी की गई है जो न्यायसंगत नहीं है। संबंधित बीमा कंपनी से चर्चा कर इसे कम करवाया जाना चाहिए। इस बार अधिमान्य पत्रकारों के लिए कुल प्रीमियम राशि में 25 प्रतिशत अंशदान की व्यवस्था रखी गई है, जबकि गत वर्ष के नवीनीकरण में अधिमान्य पत्रकारों का अंशदान मात्र 15 प्रतिशत ही थी। गत वर्ष की तुलना में यह राशि 10 प्रतिशत बढ़ाकर 25 प्रतिशत कर दी गई है। इसी प्रकार गैर अधिमान्य मीडियाकर्मियों के हिस्से की प्रीमियम राशि 35 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दी गई है। कहा गया कि पत्रकारों के आर्थिक हालात वैसे ही ठीक नहीं है। ऐसे में पत्रकारों के अंशदान में बढ़ोतरी को ोलना संभव नहीं है। इसे तत्काल संशोधित कर पिछले साल की तरह ही अधिमान्य पत्रकारों के लिए अंशदान 15 प्रतिशत और गैर अधिमान्यों के लिए 35 प्रतिशत रखने की मांग की गई।
उपचार लगातार हो रहा महंगा
ज्ञापन में यह भी कहा गया कि चिकित्सा का खर्च दिनोंदिन बढ़ रहा है। बीमा राशि 4 लाख रुपए से बढ़ाकर 6 लाख रुपए की जाना चाहिए। बीते कुछ वर्ष में उपचार महंगा हो गया है। प्रीमियम राशि रिवाइज कर अधिमान्य पत्रकारों के हिस्से की राशि 25 प्रतिशत से कम कर 15 प्रतिशत और गैर अधिमान्य मीडियाकर्मियों के हिस्से की राशि 50 प्रतिशत से कम 35 प्रतिशत की जाए।

फर्जी और ब्लेकमेलर के खिलाफ हो कार्यवाही
इसके साथ ही प्रेस क्लब ने कलेक्टर श्री बाथम के नाम भी एक ज्ञापन सौंपा। इसमें मांग की गई कि जिले में फर्जी एवं ब्लैकमेलर पत्रकारों को रोकने के लिए जनसम्पर्क द्वारा सूची एवं समाचार प्रदाय ईमेल एड्रेस को तत्काल अपडेट करवाया जाए। फर्जी पत्रकार एवं सोशल मीडिया इंन्फ्लूंसर सरकारी कार्यक्रमों आकर गैर जिम्मेदारी से तथ्यों को प्रस्तुत करते है। कई फर्जी पत्रकार संगठन बिना वेरिफिकेशन के कार्ड एवं वाहन पर चिपकाने वाले मीडिया स्टीकर जारी कर रहे हैं। ऐसे लोगो पर कार्रवाही की जाए। यह भी मांग की गई कि रतलाम के पत्रकारों को जिले भर में कव्हरेज के लिए जाना पड़ता है। इस दौरान जिले में स्थित टोल बुथ कर्मचारी उनसे गलत बर्ताव करते है। प्रशासन टोलबुथ को सख्त निर्देश जारी करे कि अधिमान्य पत्रकारों के साथ ही संस्थान के कार्डधारी पत्रकारों को बेरोकटोक आवागमन कर सके। सरकारी योजनाओ के क्रियान्वयन निरीक्षण के लिए मीडिया टूर का समय -समय पर आयोजन किया जाए। विभिन्न सरकारी समितियों में रतलाम प्रेस क्लब के अध्यक्ष सविच या उनके द्वारा नामित पत्रकारों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाए।
पत्रकार पर एफआईआर के मामले में हो निष्पक्ष जांच
रतलाम प्रेस क्लब के सदस्य पत्रकार जयदीप गुर्जर पर 7 सितम्बर 2024 को रात्रि में रतलाम शहर में हुए उपद्रव के मामले में दर्ज किए गए प्रकरण को लेकर भी ज्ञापन सौंपा गया। इसमें मांग की कि लोकतंत्र में पत्रकारों की भूमिका महत्वपूर्ण है एवं भयमुक्त तरीके से सभी अपना कार्य कर सके इसके लिए रतलाम प्रेस क्लब सदैव प्रयास करता रहता हैं। जयदीप गुर्जर एक सक्रिय पत्रकार है एवं इस दौरान वो घटना दिनांक को अन्य पत्रकारों की तरह ही वहां पर कव्हरेज के लिए ही मौजूद थे। इस मामले में निष्पक्ष जांच कर पत्रकार साथी पर हुई एफआईआर का खात्मा किया जाए।
इस दौरान प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेशपुरी गोस्वामी, सचिव यश शर्मा बंटी, कोषाध्यक्ष राजेंद्र केलवा, उपाध्यक्ष सुजीत उपाध्याय, अमित निगम, सहसचिव मुबारिक शेरानी, कार्यकारिणी सदस्य हेमंत भट्ट, दिनेश दवे, राजेश पोरवाल, दिव्यराज सिंह राठौर, सिकंदर पटेल, चंंद्रेशेखर सोलंकी, प्रदीप नागौरा, शुभ दशोत्तर, वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्व अध्यक्ष शरद जोशी, राजेश जैन, राजेश मूणत, सुरेंद्र जैन, रमेश टांक ,ऋषीकुमार शर्मा, गोविंद उपाध्याय, रामाकांत शुक्ला, हेरंब सिंह सैंगर, ओम त्रिवेदी, महिला पत्रकार अदिति मिश्रा,तुषार कोठारी, विजय मीणा, नरेंद्र जोशी, नीरज शुक्ला, सौरभ कोठारी, भेरूलाल टांक, सुधीर जैन, डीएन पंचोली, केके शर्मा, जितेंद्र श्रीवास्तव, संजय पाठक, कमल सिंह जाधव, सुशील खरे, हेमंत कोठारी, राजेश पुरोहित, अर्पित चौबे, विनोद वाधवा, निलेश बाफना, यशवंत राठौर, भुवनेश पंडित, विवेकानंद चौधरी, सुरेश बोरासी, चिंटु मेहता, स्वदेश शर्मा, दिग्विजय सिंह सेंगर, नवीन टांक, अशोक शर्मा, राजू अग्रवाल, संजय मिश्रा,मोंटी पारे आदि मौजूद थे।
- होली, धुलेंडी एवं रमजान को लेकर वार्ड क्रमांक 2 में सद्भावना की बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्नसैलाना। एसडीओपी नीलम बघेल एवं थाना प्रभारी पिंकी आकाश के नेतृत्व में रविवार देर शाम स्थानीय वार्ड क्रमांक 2 में आगामी पर्व होली, धुलेंडी तथा पवित्र माह रमजान को लेकर एक महत्वपूर्ण शांति एवं सद्भावना बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य त्योहारों के दौरान क्षेत्र में आपसी भाईचारा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए…
- जावरा पुलिस की सफलता — CEIR पोर्टल से ₹2.5 लाख कीमत के 11 गुम मोबाइल बरामद, धारकों को सुपुर्दरतलाम। जिले में गुम हुए मोबाइल फोन की त्वरित खोजबीन एवं बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) द्वारा गुम मोबाइलों की पतारसी के संबंध में सतत निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त…
- विद्यालय में गूंजा विज्ञान का उत्सव: सांदीपनि विद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस हर्षोल्लास से संपन्नसैलाना। सैलाना सांदीपनि शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सैलाना में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांदीपनि विद्यालय बिरमावल के प्राचार्य अरविंद गुप्ता एवं कनेरी विद्यालय के प्राचार्य आर. सी. मईडा सर की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के पूजन…
- सैलाना विधायक डोडियार ने सदन में उठाया मामला: सैलाना-रतलाम के निजी नर्सिंग कॉलेजों पर गंभीर आरोप से भारी भरकम एवं डरा धमकाकर वसूल रहे हे छात्रों से राशिसैलाना। विधायक कमलेश्वर डोडियार ने विधानसभा के सदन में उच्च शिक्षा से जुड़ा बड़ा मुद्दा उठाते हुए सैलाना और रतलाम में संचालित निजी नर्सिंग कॉलेजों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि इन कॉलेजों में छात्रों से फीस के नाम पर भारी-भरकम राशि डराकर और धमकाकर वसूली जा रही है। विधायक ने बताया कि पिछले…
- क्षेत्र में संगठनात्मक मजबूती पर मंथन: संगीता चारेल ने भोपाल में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से की अहम मुलाकातसैलाना। सैलाना विधानसभा की पूर्व विधायक एवं भाजपा अनुसूचित जनजाति प्रदेश उपाध्यक्ष संगीता चारेल ने भोपाल स्थित भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर सैलाना विधानसभा क्षेत्र में चल रही पार्टी गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस मुलाकात को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक के दौरान क्षेत्र…
- सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी का वैक्सीनेशन प्रारंभ14 से 15 वर्ष की बालिकाओं का वैक्सीनेशन होगा -कलेक्टर रतलाम 28 फरवरी/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा कैंसर) से बचाव के लिए ह्यूमन पैपिलोमा वायरस(एच पी वी ) एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ अजमेर राजस्थान से किया गया। रतलाम जिले में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह , रोगी कल्याण समिति सदस्य…
- खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने आलोट में मिलावट के विरुद्ध कार्यवाही कीरतलाम 28 फरवरी/ कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशन में आगामी त्यौहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश जमरा द्वारा मिलावट के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। शनिवार को आलोट में कार्रवाई करते हुए रेलवे ऑफिस के सामने स्थित जय माता दी किराना से नवकार बेसन,पीपली बाजार स्थित गुडलक एजेंसीज से पतंजलि…
- सैलाना में पूज्य मुनि श्री आदित्य सागर जी महाराज ससंघ का भव्य मंगल प्रवेशसैलाना। शुक्रवार को नगर में वर्तमान पट्टाचार्य परम पूज्य आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य पूज्य मुनि श्री आदित्य सागर जी महाराज, मुनि श्री अप्रमित सागर जी महाराज एवं मुनि श्री सहज सागर जी महाराज ससंघ (4 पिच्छी) का नगर में भव्य मंगल प्रवेश हुआ। अपने ओजस्वी प्रवचनों और “ॐ इग्नोराय…
- चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर आयोजित, 34 युवाओं ने किया रक्तदानधामनोद। बलिदानी चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि के अवसर पर आजाद क्लब एवं युवान वेलफेयर संस्था के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद अधिकारी श्रीमती पूजा गोयल ने उपस्थित नागरिकों को नशामुक्ति, स्वच्छता अभियान…
- सोच सकारात्मक हो और नीयत समाजहित की हो तो कोई भी समस्या बड़ी नहीं होतीजब समाज जागता है, तो समाधान स्वयं रास्ता बना लेता है सैलाना। रतलाम जिले के सैलाना नगर में लंबे समय बाद एक ऐसा जनहितैषी कार्य देखने को मिला, जिसने यह साबित कर दिया कि यदि सोच सकारात्मक हो और नीयत समाजहित की हो तो कोई भी समस्या बड़ी नहीं होती। सैलाना विद्युत मंडल के सामने…
- नगर में त्योहारों को लेकर पुलिस सख्त, गुंडा तत्वों को थाने बुलाकर दी कड़ी चेतावनीसैलाना। आगामी होली, धुलेंडी और रमजान पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। गुरुवार को सैलाना थाना परिसर में थाना क्षेत्र के चिन्हित गुंडा तत्वों और असामाजिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों को तलब किया गया। पुलिस ने स्पष्ट शब्दों में समझाइश देते हुए कहा…
- सैलाना विधानसभा की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था पर विधायक कमलेश्वर डोडियार का विधानसभा में सरकार पर बोला हमलाभोपाल / रतलाम। मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान सैलाना (रतलाम) विधानसभा क्षेत्र से भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के विधायक कमलेश्वर डोडियार ने क्षेत्र की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सरकार को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने बजट में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग की अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान स्वास्थ्य मंत्री एवं…
- तंबोलिया स्कूल पहुंचे पूर्व विधायक हर्ष विजय गेहलोत, वार्षिक परीक्षा तैयारियों का लिया जायजासैलाना। सैलाना विधानसभा के पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्ष विजय गेहलोत ने आज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तंबोलिया स्थित शासकीय विद्यालय का दौरा कर वार्षिक परीक्षाओं की तैयारियों का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों से परीक्षा व्यवस्थाओं, विद्यार्थियों की उपस्थिति, बैठने की व्यवस्था एवं शैक्षणिक तैयारी को लेकर विस्तार…
- आई. टी. आई. रतलाम में 27 फरवरी को युवा संगम जिला स्तरीय रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजनरतलाम /जिला रोजगार अधिकारी श्री यू.पी अहिरवार ने बताया कि तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग मंत्रालय भोपाल एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भोपाल द्वारा युवा संगम जिला स्तरीय रोजगार एवं प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन 27 फरवरी 2026 को शासकीय आई.टी.आई़ सैलाना रोड रतलाम में रखा गया है, जिसमे कृति…
- रतलाम में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों हेतु गुणवत्ता एवं सरकारी योजनाओं पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित’’रतलाम 25 फरवरी/रतलाम के औद्योगिक क्षेत्रों के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के लिए 25 फरवरी 2026 को डिविजनल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, रतलाम में एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का आयोजन ’’एडैप्ट एजुसिस प्राइवेट लिमिटेड’’ द्वारा ’’मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम (एमपीएलयूएन)’’ के मार्गदर्शन में किया गया, जो राज्य में आरएएमपी…
- विधायक कमलेश्वर डोडियार ने विधानसभा में सैलाना क्षेत्र के विकास को लेकर घेरा सरकार-मंत्री, तालाब निर्माण निरस्त करवाने के संबंध में सांसद अनीता नागरसिंह चौहान पर लगाया भेदभाव का आरोपभोपाल/रतलाम। मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र में सैलाना (रतलाम) विधानसभा क्षेत्र से भारत आदिवासी पार्टी के विधायक कमलेश्वर डोडियार ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल को घेरते हुए क्षेत्र के वर्षों से अधूरे पड़े विकास कार्यों और स्वीकृत तालाबों के रद्द होने का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया। विधायक ने एक…
- मंगलवार को जिले में ‘स्वच्छ जल सुनवाई’ की गई, 9 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसका तत्काल निराकरण किया गयासैलाना। रतलाम विगत दिनों जिला कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने जिले की नगर पालिका, नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्देशित किया गया था कि जिले की सभी नगर पालिका, नगर परिषद में प्रति मंगलवार को स्वच्छ जल सुनवाई की जाय। जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार पी ओ डूडा अरुण पाठक के मार्गदर्शन में …
- जनसुनवाई: पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आएं 30 आवेदको की शिकायतो को सुनकर संबंधित थाना प्रभारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देशरतलाम। मंगलवार दिनांक 24 फरवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देशन में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए 30 आवेदको की शिकायतो को जनसुनवाई के माध्यम से सुना। पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री विवेक कुमार लाल…
- जनसुनवाई में 99 आवेदन पर हुई सुनवाईरतलाम 24 फरवरी/कलेक्टर कार्यालय में आज मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की गई। कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने आवेदको को सुना एवं आवेदकों से आवेदन प्राप्त किये। जनसुनवाई में 99 आवेदन प्राप्त हुए। निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही उपस्थित विभागीय अधिकारियों से निराकरण करवाया गया एवं शेष आवेदनों का समय…
- किसान हित में कांग्रेस का बिगुल: सैलाना-रतलाम से भोपाल महाचौपाल के लिए रवाना हुए कांग्रेसजनसैलाना/रतलाम। किसान हितों की रक्षा और ट्रेड डील के नाम पर किसानों के साथ हो रहे अन्याय के विरोध में कांग्रेस ने निर्णायक संघर्ष का बिगुल फूंक दिया है। सोमवार को सैलाना विधानसभा के विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्ष विजय गेहलोत के निवास पर रतलाम जिले के समस्त ब्लॉक अध्यक्षों एवं जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण…
Author: MP Headlines





































