MP Headlines

प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर जिले के किसान सैलाना में विशाल प्रदर्शन व टैक्टर रैली में शामिल होंगे। :-पूर्व विधायक हर्ष विजय गेहलोत (गुड्डू)

प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर किसान ट्रेक्टर रैली

सैलाना/रतलाम। मध्यप्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी 20 सितंबर-2024 को रतलाम के सैलाना में किसान न्याय यात्रा निकालेगी। यात्रा में करीब एक हजार ट्रैक्टर शामिल होंगे। न्याय यात्रा के माध्यम से किसानों को आ रही समस्याओं से प्रदेश सरकार को जगाएगें।

यब बात किसान न्याय यात्रा के जिला संयोजक एवं सैलाना के पूर्व विधायक हर्ष विजय गेहलोत (गुड्डू) ने रतलाम में बुधवार को प्रेसवार्ता में कही। उन्होंने बताया कि न्याय यात्रा में जिले भर के किसान शामिल होकर अपनी मांगों के निराकरण की मांग करेंगे। न्याय यात्रा के माध्यम से किसानों की समस्याएं, बढ़ती मंहगाई, अनुसूचित और अनुसूचित जनजाति व अल्पसंख्यकों से भेदभाव, महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध के विरोध में एक यह न्याय यात्रा निकाली जा रही है।

घाटे का सौदा साबित हो रही खेती
पूर्व विधायक गेहलोत ने कहा कि मध्य प्रदेश समेत देशभर में किसानों को फसलों के उचित दाम नहीं मिल रहे हैं। जिससे खेती घाटे का सौदा साबित हो रही है। किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर है।  सोयाबीन का भाव 10 साल पहले जो था वो मंहगाई के इस दौर में भी अभी उसी भाव में मिल रहा है। न्याय यात्रा के माध्यम से किसानों को सोयाबीन के भाव 6 हजार रुपए प्रति क्विंटल, गेंहू 2700 रुपए प्रति क्विंटल, धान 3100 और सोयाबीन 6 हजार रुपए समर्थन मूल्य करने की मांग की जाएगी। ट्रैक्टर यात्रा जिले के सैलाना स्थित सरवन रोड से शुरू होगी। जो सैलाना नगर में से होती हुई रतलाम मार्ग स्थित गोधुलिया तालाब पर समाप्त होगी।

वादे को भूल गई है सरकार
पूर्व विधायक गेहलोत ने बताया बीजेपी ने घोषणापत्र में किसानों को 2700 रुपए गेहूं का भाव देने का वादा किया था। सरकार वादे को भूल गई है। यात्रा के माध्यम से सरकार को वादा याद दिलाया जाएगा। हमारे नेता राहुल गांधी की मंशा अनुसार किसानों को खेती लाभ का धंधा बनाने के लिए कांग्रेस देशभर में जिला स्तर पर किसान न्याय यात्रा निकाल रही है। यात्रा में प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेताओं के भी शामिल होने की संभावना है। इस दौरान जिला कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष दिनेश शर्मा, शहर कांग्रेस के कार्यवाहक फैय्याज मसूरी आदि मौजूद थे।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp