अखिल भारतीय श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज संस्थान की नई कार्यकारिणी घोषित
सैलाना। रतलाम।अखिल भारतीय श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज संस्थान द्वारा नवीन कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। जारी आदेश के अनुसार विभिन्न पदाधिकारियों को राष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
इस घोषणा के तहत पं. सुनील जोशी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी प्रदान की गई है, वहीं सैलाना निवासी पं. डॉ. ओमप्रकाश जोशी को राष्ट्रीय संगठन मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है। डॉ. ओमप्रकाश जोशी को राष्ट्रीय संगठन मंत्री की जिम्मेदारी मिलने से सैलाना सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है। उनके इष्ट मित्रों, समाजजनों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।
समाजजनों का कहना है कि डॉ. जोशी लंबे समय से सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय रहे हैं, जिसके चलते उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। उनके नेतृत्व में समाज संगठन को नई दिशा एवं मजबूती मिलने की अपेक्षा व्यक्त की जा रही है। इसी प्रकार पं. सुनील जोशी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर समाज के लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे समाजहित में प्रभावी भूमिका निभाएंगे।
समाज के वरिष्ठजनों ने कहा कि नई कार्यकारिणी के गठन से संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर नई ऊर्जा प्राप्त होगी और समाज के विकास, एकता एवं संगठनात्मक विस्तार को गति मिलेगी।
Author: MP Headlines












