सैलाना। सैलाना की गौशाला में श्राद्ध पक्ष में चल रही संगीतमय श्रीमद भागवत कथा के छठे दिन मंगलवार को कंश का उद्धार एवम् श्री कृष्ण रुक्मिणी विवाह का सुंदर चित्रण किया गया। व्यास पीठ पर विराजित पंडित कुलदीप गुरु भट्ट ने अपनी मधुर वाणी से उपस्थित श्रोताओं को कृष्ण लीला सुनाई। कई बार भक्तगण संगीत और पंडित कुलदीप गुरु के मधुर भजनों के बीच जम कर झूमे।
प्रेम करो परमात्मा से
पंडित कुलदीप गुरु भट्ट ने कहा कि प्रेम करो तो परमात्मा से करो। जीवन सार्थक हो जायेगा।परमात्मा से किया गया प्रेम कभी निरर्थक नहीं जायेगा। बल्कि आपके मोक्ष के मार्ग की दिशा प्रशस्त करेगा।
गुरु जी महिमा अपरंपार हैं।
पंडित कुलदीप गुरु ने व्यास पीठ से गुरु की महिमा का बखान करते हुए कहा कि हर व्यक्ति के जीवन में एक सच्चा गुरु ऐसा जरूर होना चाहिए, जो आपको सही राह दिखाए। गुरु के बिना सुखी जीवन की कल्पना बेमानी हैं। पर इतना जरूर याद रखे कि गुरु गुरु ही होता हैं,और शिष्य शिष्य ही। हमेशा ये याद रखो कि गुरु कहे सो करो। पर गुरु करे वो मत करों।कभी भी गुरु की बराबरी करने की कोशिश मत करना। वरना बहुत पछताना पड़ेगा।
आत्मीय अभिनंदन किया
चारभुजानाथ मित्र मंडल के सौजन्य से सैलाना को गौशाला में चल रही संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के छटे दिन शिवाय मित्र मंडल के कार्यकर्ताओं ने कथा पांडाल पहुंच कर व्यास पीठ पर विराजित पंडित कुलदीप गुरु भट्ट का आत्मीय अभिनंदन किया।इस अवसर पर जलज चंडालिया, लोकेश कुमावत, विधान शर्मा, प्रदीप गुर्जर, हनी बैरागी, स्वयं पांचाल उपस्थित थे।
अंतिम दिन होंगे प्रमुख धार्मिक आयोजन
कथा के अंतिम दिन बुधवार को सुदामा चरित्र, उद्धव जी और श्री कृष्ण जी संवाद,पोथी पूजन और कथा विश्राम,महा आरती और प्रसादी वितरण कार्यक्रम आयोजित होंगे।
चारभुजानाथ मित्र मंडल के संरक्षक जनपद सीईओ गोवर्धनलाल मालवीय और गौशाला के ट्रस्टी कांतिलाल संघवी ने कथा और अन्य कार्यों में सहयोग करने वालो का आभार माना। संचालन मित्र मंडल के अध्यक्ष गोपाल सिलावट ने किया।

Author: MP Headlines



