MP Headlines

भाजपा सदस्यता अभियान के लिए रतलाम ग्रामीण व सैलाना विधानसभा मे सदस्यता टोली गठित

रतलाम 27 सितंबर 2024/ भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने 01 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक चलने वाले भाजपा सदस्यता अभियान कार्यक्रम के लिए प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा के निर्देशानुसार रतलाम ग्रामीण एवं सैलाना विधानसभा क्षेत्रों मे सदस्यता टोली का गठन किया है। टोली का गठन जिला प्रभारी प्रदीप पांण्डेय की सहमति से किया गया है।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि रतलाम ग्रामीण विधानसभा की सदस्यता टेाली मे वरिष्ठ नेता बाबूलाल कर्णधार, विधानसभा प्रभारी एवं अशोक पंड्या सह प्रभारी रहेगे। ग्रामीण विधानसभा मंडलों मे पद्मा जायसवाल को नामली मंडल, बलवंत भाटी शबरी मंडल, शैलेन्द्र सिंह सिसोदिया को धराड का प्रभारी बनाया गया है। धराड मंडल मे राकेश नागर, सह प्रभारी रहेगे। इसी प्रकार बांगरोद मंडल मे सुनील सारस्वत एवं चन्द्रशेखर आजाद मंडल मे यतेन्द्र भारद्वाज को प्रभारी बनाया गया है।
सैलाना विधानसभा मे पूर्व जिला महामंत्री क्रांति जोशी प्रभारी एवं गोविंद डामर सह प्रभारी बनाए गए है। मंडल स्तर पर राकेश मिश्रा को सैलाना मंडल, भूपेंद्र जायसवाल को सरवन बैडदा मंडल, कीर्तिषरण सिंह को बाजना मंडल राजेन्द्र पाटीदार को रावटी मंडल प्रभारी बनाया गया है। रावटी मंडल मे दशरथ पाटीदार सह प्रभारी रहेगे। राजापुरा माताजी मंडल म संजय टांक को प्रभारी बनाया गया है।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *