सैलाना नगर के संस्थापक राजा स्वर्गीय जय सिंह राठौर की चरण पादुका की पूजा अर्चना व महादेव जी की महाआरती हुई

सैलाना। सैलाना नगर को स्थापित करने वाले  राजा स्वर्गीय जय सिंह राठौर की चरण पादुका की पूजा अर्चना की गई। नगर में रविवार को श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के  शिव प्रताप सिंह  चौहान के सानिध्य में नगर के बांसवाडा रोड स्थित छतरियों मे स्थापित सैलाना नगर के संस्थापक  राजा स्वर्गीय जय सिंह राठौर की चरण पादुका की पूजा अर्चना श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना व स्थानीय लोगो द्वारा कर महादेव जी की आरती उतारकर प्रसादी वितरण की।

उपस्थित करणी सेना के पदाधिकारियों व नागरिको ने महाराज सा की छत्रियो के जीर्णोद्धार की पहल पर जोर दिया। इस दौरान महाराज अमर सिंह राठौर, जिला मंत्री शेर सिंह राठौर, तहसील अध्यक्ष लाखन सिंह राठौर, तहसील कार्यकारणी अध्यक्ष दिलीप सिंह राठौर,  तहसील उपाध्यक्ष रंजीत सिंह, नगर अध्‍यक्ष हर्ष वर्धन सिंह, पूर्व पार्षद जितेंद्र सिंह राठौर, धर्मेन्द्र सिंह राठौर, कुलदीप सिंह,सुनील सिंह परिहार, ज्योतेन्द्र सिंह, अजयपाल सिंह,  पुष्पराज सिंह, इंद्रेश चंडालिया, प्रेम पटीदार, रमेश राणा, प्रभात शर्मा, भवानी सिंह, शिवनाथ सिंह, प्रतिक सिंह सहित सभी समाज के व्यक्ति उपस्थित थे।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp