बिल बकाया होने पर विधुत कनेक्शन काटने पर की विधुत कर्मचारी के साथ मारपीट, विधुत कर्मचारी घायल

सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने एवं लाईन स्टाफ के साथ मारपीट का मामला दर्ज करने की मांग

रतलाम। मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड धामनोद के विद्युत कर्मचारी के साथ किसान द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है बताया जा रहा है कि विद्युत कर्मचारी किसान के विद्युत बिल बकाया होने पर कनेक्शन काटने के लिए गए थे जहां पर मारपीट हुई जिससे विद्युत कर्मचारी घायल हो गया पुलिस ने उक्त मामले पर प्रकरण दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी  हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी धामनोद में बोदिना भैसाडाबर क्षेत्र के संविदा लाइन परिचालक अशोक धानक राव, लेबर दिनेश भूरिया के साथ ग्राम भैसाडाबर में मंगलवार को किसान बाबूलाल जाट के सिंचाई का विद्युत बिल बकाया होने पर कनेक्शन काटने के लिए गए थे।  विद्युत कनेक्शन काटते समय विद्युत कनेक्शन काटने की बात को लेकर विद्युत कर्मचारी व किसान के बीच कहां सुनी शुरू हो गई। और मामला मारपीट तक जा पहुंचा। विद्युत कर्मचारी ने कहा कि किसान व उसके साथियों द्वारा अभद्र व्यवहार करते हुए जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर डाली गलोच करते हुए हुए मारपीट करने लगे।

घायल विधुत कर्मचारी ने बताया कि किसान दिलीप ने मेरे एक मुझे की मुँह पर मारी जिससे मुँह, जीभ में लगी जिससे खून आने लगा व बोला  मेरा कनेक्शन तु क्यो काटने आया है व जाति सूचक शब्दो से अपमानित किया। फिर गोपाल ने मुझे लात घुसो से मारपीट की जो बदन पर चोट आई। अजय ने मेरे साथी दिनेश भूरिया को पकड़ लिया व उसके साथ भी लात घुसे से मारपीट की घटना आसपास काम करने वालों ने देखी है।


मारपीट व शासकीय कार्य में बांधा पहुंचाने पर धामनोद वितरण केंद्र के कनिष्ठ यंत्री अमित डेमरा ने पुलिस थाना में आवेदन देकर उचित कारवाई करने की मांग की है। आवेदन में बताया गया है कि बाबूलाल जाट निवासी भैसाडाबर का कृषि कनेक्शन सर्विस क्रमांक N3114011982 पर बकाया राशी 6135/- थी जिसका भुगतान उपभोक्ता द्वारा आज दिनांक तक नहीं करने के कारण कर्मचारी  अशोक धानक राव एवं दिनेश भूरिया द्वारा उपभोक्ता में बकाया वसूली कार्य करने हेतु उपभोक्ता के खेत पर गए थे जिसके उपरांत कर्मचारी श्री अशोक धानक राव एवं दिनेश भूरिया के साथ भैसाडाबर ग्राम स्थित लोकेशन ‘सगस बाउजी मचुन रोड भैसाडाबर उपभोक्ता के खेत पर दिलीप बाबूलाल जाट,  अजय प्रकाश जाट एवं  गोपाल बाबूलाल जाट निवासी नेसाडाबर द्वारा कर्मचारियों के साथ गाली-गलीच अभद्र व्यवहार एवं मारपीट की गयी जिसके कारण कर्मचारी श्री अशोक धानक राव को मुंह में चोट लगी एवं नाक से खून भी निकला ।

सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने एवं लाईन स्टाफ के साथ मारपीट करने के कारण  दिलीप बाबूलाल जाट,  अजय प्रकाश जाट एवं  गोपाल बाबूलाल जाट निवामी भैसाडाबर के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही एवं एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

  • भाजपा सैलाना-शिवगढ़ मंडल की मासिक बैठक संपन्न, संगठन सुदृढ़ीकरण एवं आगामी कार्यक्रमों पर हुआ मंथन
    सैलाना। भारतीय जनता पार्टी सैलाना-शिवगढ़ मंडल की मासिक बैठक बुधवार को नगर के स्थानीय ओशिन परिसर में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने तथा पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मंडल प्रभारी पवन…
  • मंडी प्रशासन व व्यापारी संघ ने किया सामूहिक पौधारोपण
    सैलाना। सावन सोमवार के अवसर पर “एक पौधा माँ के नाम” अभियान के तहत कृषि उपज मंडी प्रांगण में मंडी प्रशासन एवं व्यापारी संघ के संयुक्त तत्वावधान में छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने रोपित पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया। वक्ताओं…
  • सोना-चांदी व्यापारी संघ ने भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अनुकूल सोनी का किया सम्मान
    सैलाना, रतलाम। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नियुक्त होने पर अनुकूल सोनी का सम्मान करने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को सैलाना सोना-चांदी व्यापारी संघ के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने उनके निवास पहुंचकर शाल श्रीफल व पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। व्यापारी संघ के प्रतिनिधियों ने कहा…
  • भोपाल में आयोजित हुई थैलेसीमिया पर राज्यस्तरीय कार्यशाला

    रतलाम मध्यप्रदेश सरकार द्वारा आयोजित संकल्प से समाधान कार्यक्रम में थैलेसीमिया मुक्त मध्यप्रदेश अभियान को लेकर आयोजित राज्यस्तरीय कार्यशाला में रतलाम की उपलब्धियों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजेंद्र शुक्ल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर थैलेसीमिया मुक्त मध्यप्रदेश जनजागरण समिति…

  • दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की प्रचंड जीत लोकतंत्र और जनता के विश्वास की जीत : हर्षविजय गेहलोत
    सैलाना/रतलाम। जिला कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व विधायक हर्षविजय गेहलोत ने हाल ही में घोषित उपचुनावों के परिणाम को खुशनुमा बताते हुए कहा कि ये प्रजातंत्र हैं,कोई एक दल या व्यक्ति प्रजातंत्र में शहंशाह नहीं होता। बीजेपी और उसके बड़े नेता अपने आप को बादशाह मानने की भूल कतई न करे। उन्होंने कहा कि दतिया का परिणाम…
MP Headlines
Author: MP Headlines