रतलाम। आजकल हर काम ऑनलाइन ही किया जाता है प्रोफेशनल काम से लेकर बच्चों की पढ़ाई तक हर जगह इंटरनेट का इस्तेमाल किया जा रहा है. ऐसे में अगर किसी को शहर से बाहर जाना होता है तो वो अपनी सुविधा के लिए ऑनलाइन होटल और ट्रेवल सब सर्च कर लेते है। परन्तु आजकल ऑनलाइन बुकिंग भी आपके साथ सायबर धोखाधड़ी का कारण बन सकता है। ऐसे कई मामले सामने आए जिनमें लोगों ने अपने लिए होटल तो बुक करें लेकिन या तो वो होटल असली नहीं निकले या वो वेबसाइट फ्रॉड निकली है.
ऐसा ही मामला पिछले दिनों रतलाम निवासी एक व्यक्ति द्वारा गिरनारजी जूनागढ़ गुजरात न्यू ईयर पर परिवार के साथ घूमने जाने का प्लान बनाया और वहां रुकने के लिए 2 महीने पूर्व ही ऑनलाइन गूगल पर सर्च कर वेबसाइट के माध्यम से कच्छी भवन गिरनार जूनागढ़ में रुकने के लिए रूम बुक करने के लिए वेबसाइट पर दिए मोबाइल नंबर से संपर्क कर उनके बताए बैंक अकाउंट में 15,000 रुपए से ज्यादा का अमाउंट डालकर होटल बुक किया।
न्यू ईयर पर जब परिवार के साथ उस होटल में पहुंचे तो वहां जाकर पता चला कि उनके नाम पर कोई बुकिंग नहीं है। और आपने जिस वेबसाइट और मोबाइल नंबर पर संपर्क कर बुकिंग की है वह भी हमारी होटल से संबंधित नहीं है। पीड़ित व्यक्ति द्वारा रतलाम आकर पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार को इसकी शिकायत दर्ज करवाई। सायबर सेल टीम द्वारा बैंक अकाउंट और मोबाइल नंबर की जानकारी प्राप्त की जा रही है।
आनलाइन बुकिंग या पैसा ट्रांसफर करने में रखे सावधानी
ऑनलाइन होटल या ट्रेवल्स बुकिंग में स्कैम से बचने के लिए आप हमेशा वेरिफाइड ऑनलाइन होटल बुकिंग साइट का ही इस्तेमाल करें। इंटरनेट पर इस प्रकार की कई फर्जी वेबसाइट्स सायबर अपराधियों द्वारा बना रखी है। हम जब भी गूगल पर होटल बुकिंग के लिए सर्च करते है तो इस प्रकार की फर्जी वेबसाइट्स भी हमारे सामने आ जाती है। ये फर्जी वेबसाइट्स बिल्कुल असली वेबसाइट्स की तरह दिख सकती है। जो कि असली वेबसाइट्स से मिलते जुलते नाम से बनाई जाती है। आम व्यक्ति बिना वेबसाइट की सत्यता या प्रामाणिकता चेक किए बगैर ही दिए गए मोबाइल नंबर, यूपीआई या बैंक खाते में अमाउंट ट्रांसफर कर देते है और उनके साथ वित्तीय धोखाधड़ी हो जाती है। वेबसाइट के यू आर एल, और रिव्यूज की जांच करना चाहिए। किसी भी प्रकार का सायबर फ्रॉड होने पर राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करे।
- कलेक्टर अजय कटेसरिया ने तहसील शहर एवं ग्रामीण के अभिलेखागार का किया निरीक्षणपुराने राजस्व रिकॉर्ड, मिसल, नक्शे और नामांतरण पंजी का बारीकी से किया अवलोकन; अभिलेखों के सुरक्षित एवं व्यवस्थित संधारण के दिए निर्देश रतलाम। कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने सोमवार को तहसील कार्यालय शहर एवं तहसील कार्यालय ग्रामीण स्थित अभिलेखागार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुराने राजस्व अभिलेखों के संधारण, रिकॉर्ड की स्थिति और अभिलेखों…
- 36 साल की सेवा के बाद ड्रेसर गोपालकृष्ण पाठक सेवानिवृत्त, सीएचसी सैलाना में हुआ भावभीना सम्मानचिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने पुष्पमाला, शॉल-श्रीफल से किया सम्मान; सहकर्मियों ने सेवाभाव और सरल व्यवहार को किया याद सैलाना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सैलाना की स्टोर शाखा में ड्रेसर के पद पर सेवाएं दे रहे गोपालकृष्ण पाठक 36 वर्षों की शासकीय सेवा पूर्ण कर सोमवार को सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर सीएचसी परिसर में सम्मान…
- सैलाना आज से सतदिन तक गूंजेगी श्रीमद्भागवत कथा की अमृतवाणी, ‘ज्ञान गंगा महोत्सव’ का होगा आयोजनसैलाना। धर्म, अध्यात्म और संस्कारों की नगरी सैलाना में श्रीमद्भागवत कथा के भव्य आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। सकल पंच पाटीदार समाज सैलाना के तत्वावधान में ‘श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान गंगा महोत्सव’ का आयोजन 1 सितंबर से 7 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। सात दिवसीय इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत के…
- चोरी के बाद जनप्रतिनिधि की तत्परता, महज 3 घंटे में चौराहे पर लगे CCTV कैमरेसैलाना में सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता के बीच पार्षद प्रतिनिधि प्रशांत मांडोत ने दिखाई सक्रियता, अब संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर सैलाना। वार्ड क्रमांक 3 में गत रात्रि हुई चोरी की घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई। घटना के बाद रहवासियों ने प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर…
- सैलाना में एक ही रात चोरों का आतंक: पांच जगह टूटे ताले, लाखों के जेवर और 40 हजार नकद ले गए बदमाशजूनावास से दरगाह रोड और कुमावत मोहल्ले तक वारदातें; औजार लेकर घूमते दिखे संदिग्ध, सीसीटीवी में कैद हुई गतिविधियां सैलाना। सैलाना नगर में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात चोरों ने लगातार कई स्थानों को निशाना बनाकर पुलिस और नगरवासियों की चिंता बढ़ा दी। जूनावास से लेकर दरगाह रोड और कुमावत मोहल्ले तक करीब पांच स्थानों पर…
Author: MP Headlines






