रतलाम। आजकल हर काम ऑनलाइन ही किया जाता है प्रोफेशनल काम से लेकर बच्चों की पढ़ाई तक हर जगह इंटरनेट का इस्तेमाल किया जा रहा है. ऐसे में अगर किसी को शहर से बाहर जाना होता है तो वो अपनी सुविधा के लिए ऑनलाइन होटल और ट्रेवल सब सर्च कर लेते है। परन्तु आजकल ऑनलाइन बुकिंग भी आपके साथ सायबर धोखाधड़ी का कारण बन सकता है। ऐसे कई मामले सामने आए जिनमें लोगों ने अपने लिए होटल तो बुक करें लेकिन या तो वो होटल असली नहीं निकले या वो वेबसाइट फ्रॉड निकली है.
ऐसा ही मामला पिछले दिनों रतलाम निवासी एक व्यक्ति द्वारा गिरनारजी जूनागढ़ गुजरात न्यू ईयर पर परिवार के साथ घूमने जाने का प्लान बनाया और वहां रुकने के लिए 2 महीने पूर्व ही ऑनलाइन गूगल पर सर्च कर वेबसाइट के माध्यम से कच्छी भवन गिरनार जूनागढ़ में रुकने के लिए रूम बुक करने के लिए वेबसाइट पर दिए मोबाइल नंबर से संपर्क कर उनके बताए बैंक अकाउंट में 15,000 रुपए से ज्यादा का अमाउंट डालकर होटल बुक किया।
न्यू ईयर पर जब परिवार के साथ उस होटल में पहुंचे तो वहां जाकर पता चला कि उनके नाम पर कोई बुकिंग नहीं है। और आपने जिस वेबसाइट और मोबाइल नंबर पर संपर्क कर बुकिंग की है वह भी हमारी होटल से संबंधित नहीं है। पीड़ित व्यक्ति द्वारा रतलाम आकर पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार को इसकी शिकायत दर्ज करवाई। सायबर सेल टीम द्वारा बैंक अकाउंट और मोबाइल नंबर की जानकारी प्राप्त की जा रही है।
आनलाइन बुकिंग या पैसा ट्रांसफर करने में रखे सावधानी
ऑनलाइन होटल या ट्रेवल्स बुकिंग में स्कैम से बचने के लिए आप हमेशा वेरिफाइड ऑनलाइन होटल बुकिंग साइट का ही इस्तेमाल करें। इंटरनेट पर इस प्रकार की कई फर्जी वेबसाइट्स सायबर अपराधियों द्वारा बना रखी है। हम जब भी गूगल पर होटल बुकिंग के लिए सर्च करते है तो इस प्रकार की फर्जी वेबसाइट्स भी हमारे सामने आ जाती है। ये फर्जी वेबसाइट्स बिल्कुल असली वेबसाइट्स की तरह दिख सकती है। जो कि असली वेबसाइट्स से मिलते जुलते नाम से बनाई जाती है। आम व्यक्ति बिना वेबसाइट की सत्यता या प्रामाणिकता चेक किए बगैर ही दिए गए मोबाइल नंबर, यूपीआई या बैंक खाते में अमाउंट ट्रांसफर कर देते है और उनके साथ वित्तीय धोखाधड़ी हो जाती है। वेबसाइट के यू आर एल, और रिव्यूज की जांच करना चाहिए। किसी भी प्रकार का सायबर फ्रॉड होने पर राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करे।
- सैलाना में पूज्य मुनि श्री आदित्य सागर जी महाराज ससंघ का भव्य मंगल प्रवेशसैलाना। शुक्रवार को नगर में वर्तमान पट्टाचार्य परम पूज्य आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य पूज्य मुनि श्री आदित्य सागर जी महाराज, मुनि श्री अप्रमित सागर जी महाराज एवं मुनि श्री सहज सागर जी महाराज ससंघ (4 पिच्छी) का नगर में भव्य मंगल प्रवेश हुआ। अपने ओजस्वी प्रवचनों और “ॐ इग्नोराय…
- चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर आयोजित, 34 युवाओं ने किया रक्तदानधामनोद। बलिदानी चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि के अवसर पर आजाद क्लब एवं युवान वेलफेयर संस्था के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद अधिकारी श्रीमती पूजा गोयल ने उपस्थित नागरिकों को नशामुक्ति, स्वच्छता अभियान…
- सोच सकारात्मक हो और नीयत समाजहित की हो तो कोई भी समस्या बड़ी नहीं होतीजब समाज जागता है, तो समाधान स्वयं रास्ता बना लेता है सैलाना। रतलाम जिले के सैलाना नगर में लंबे समय बाद एक ऐसा जनहितैषी कार्य देखने को मिला, जिसने यह साबित कर दिया कि यदि सोच सकारात्मक हो और नीयत समाजहित की हो तो कोई भी समस्या बड़ी नहीं होती। सैलाना विद्युत मंडल के सामने…
- नगर में त्योहारों को लेकर पुलिस सख्त, गुंडा तत्वों को थाने बुलाकर दी कड़ी चेतावनीसैलाना। आगामी होली, धुलेंडी और रमजान पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। गुरुवार को सैलाना थाना परिसर में थाना क्षेत्र के चिन्हित गुंडा तत्वों और असामाजिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों को तलब किया गया। पुलिस ने स्पष्ट शब्दों में समझाइश देते हुए कहा…
- सैलाना विधानसभा की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था पर विधायक कमलेश्वर डोडियार का विधानसभा में सरकार पर बोला हमलाभोपाल / रतलाम। मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान सैलाना (रतलाम) विधानसभा क्षेत्र से भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के विधायक कमलेश्वर डोडियार ने क्षेत्र की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सरकार को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने बजट में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग की अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान स्वास्थ्य मंत्री एवं…
Author: MP Headlines


















