सैलाना। शासकीय सीएम राइज उत्कृष्ट विद्यालय सैलाना के वार्षिकोत्सव समापन और प्रतिभा पुरस्कार सम्मान समारोह में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत उपाध्यक्ष और शिक्षा समिति अध्यक्ष केशू भाई निनामा, सैलाना जनपद अध्यक्ष कैलाशी बाई चारेल, सैलाना विधायक प्रतिनिधि शिवा गहलोत, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मनीष जैन , अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नीलम बघेल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी नारायण उपाध्याय ने विद्या की देवी मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अतिथियों का स्वागत संस्था प्राचार्य वीरेंद्र मिंडा, छात्र संघ के प्रमुख परामर्शदाता मानसिंह डामोर, शैलजा दवे, राजेश सोनी और सभी शिक्षको के साथ छात्र परिषद के अध्यक्ष एवं सदस्यों ने किया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष और शिक्षा समिति अध्यक्ष केशू भाई निनामा,लक्ष्य निर्धारण अर्जुन की भांति करे। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष कैलाश बहन चारेल ने पुरस्कृत विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि जो विद्यार्थी पुरस्कार नहीं प्राप्त कर सके हैं वे भी बधाई के अधिकारी है। विधायक प्रतिनिधि शिवा गहलोत ने कहा कि अब विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए तैयार हो जाना चाहिए। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मनीष जैन ने छात्रों को संबोधित करते हुए कठोर परिश्रम को प्राथमिकता देने की बात कही।
अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नीलम बघेल ने अपने उद्बोधन में छात्रों को कहा कि मैने भी उत्कृष्ट विद्यालय में अध्ययन कर उत्कृष्टता अर्जित की है, आप भी उत्कृष्ट विद्यालय के छात्र हो आप भी उत्कृष्ट बने। विकासखंड शिक्षा अधिकारी नारायण उपाध्याय ने कहा कि मैं इसी विद्यालय में शिक्षक रहा हूं। यहां आकर मुझे अत्यधिक प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है, आप भी अधिकारी बने, यही शुभकामना देता हूं ।
अतिथियों के समक्ष प्राथमिक से हायर सेकेंडरी तक के विद्यार्थियों के द्वारा प्रमुख सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसकी अतिथियों ने प्रशंसा की एवं नगद पुरस्कारों की भी घोषणा की। प्राचार्य वीरेंद्र मिंडा ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए विभिन्न गतिविधियों का उल्लेख करते हुए इस वर्ष सर्वश्रेष्ठ परीक्षा परिणाम प्राप्त करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विद्यालय में वर्ष भर में संचालित विभिन्न साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को शील्ड, मेडल, उपहार एवं प्रमाण पत्रों के द्वारा पुरस्कृत किया गया।
पुरस्कार वितरण के पश्चात बिना किसी शुल्क के संस्था के समस्त 819 विद्यार्थियों को मिठाई नमकीन के साथ विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों के द्वारा स्वैच्छिक अंशदान कर राशि एकत्रित कर संपूर्ण भोज भी करवाया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य चंदू मइडा, छगनलाल मीड़ा, कालू बारोड़,सैलाना के वरिष्ठ पत्रकार विमल कटारिया, संजय शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती जयश्री शर्मा एवं डॉ अर्जुन सिंह पवार ने किया। कार्यक्रम का आभार छात्र संघ के प्रमुख परामर्शदाता मानसिंह डामोर ने माना।
- जिले में अब तक 237 मि.मी. औसत वर्षा दर्जरतलाम 22 जुलाई 2026/ जिले में इस वर्ष अब तक औसतन 237 मि.मी. वर्षा दर्ज की गयी है। जबकि पिछले 24 घन्टों में रतलाम जिले में 5.13 मिमी वास्तविक वर्षा दर्ज की गई है। पिछले 24 घन्टों में आलोट में 5.00 मि.मी., जावरा में 2.0 मि.मी., ताल में 8.0 मि.मी., पिपलोदा मे 4.0 मि.मी., बाजना…
- जवाहर नवोदय विद्यालय आलोट तथा कालूखेड़ा में कक्षा 6 में प्रवेश हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाईरतलाम 22 जुलाई 2026/ पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय द्वारा शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। रतलाम जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय, आलोट…
- बस स्टैंड पर सैलाना पुलिस का नशे के खिलाफ जनजागरण अभियाननशे से दूरी-है जरूरी 2.0″ के तहत आमजन को किया जागरूक, युवाओं से नशा छोड़ने की अपील सैलाना। पुलिस विभाग द्वारा 15 से 30 जुलाई तक लगातार चलाए जा रहे “नशे से दूरी-है जरूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत बुधवार को सैलाना के स्थानीय बस स्टैंड पर व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सैलाना पुलिस ने…
- नशामुक्ति जागरूकता रैली निकाली
रतलाम। डॉ. कैलासनाथ काटजू विधि महाविद्यालय रतलाम में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान 2.0 के तहत दिनांक 22.7.2026 को जन-जागरूकता रैली निकाली गई। महाविद्यालय से रैली का शुभारंभ हुआ जो जिला न्यायालय, कालिका माता मंदिर होकर महाविद्यालय तक आयेाजित की गई, जिसमें नव प्रवेशित विद्यार्थीयो ने नशा मुक्ति के नारे लिखी हुई तखतिया लेकर रैली मे सहभागिता की। नशामुक्ति रैली… - दिल्ली में राहुल गांधी व सांसदों एवं पक्षी सांसदों की गिरफ्तारी के विरोध में सैलाना में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन

देर रात तक तहसील पर डटे रहे कार्यकर्ता सैलाना। दिल्ली में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस सांसदों एवं वरिष्ठ नेताओं को हिरासत में लिए जाने तथा छात्रों के आंदोलन पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में मंगलवार को रतलाम जिले सहित सैलाना में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत के नेतृत्व…
Author: MP Headlines














