सैलाना। आदिवासी एकता परिषद, अखिल भारतीय भील समाज, जय आदिवासी युवा शक्ति, आदिवासी छात्र संगठन, महाराणा पूंजा भुल जन कल्याण संगठन, वीर एकलव्य आदिवासी सामाजिक सेवा संस्था के संयुक्त तत्वाधान में भील समाज ने रतलाम में साउथ एशिया कप चैंपियनशिप जूनियर, सीनियर महिला, पुरुष रंगशाला स्पोर्ट स्टेडियम पोखरा (नेपाल) टेनिस बॉल क्रिकेट 2024 -2025 में हाल ही में 30 दिसंबर 2024 से 1 जनवरी 2025 तक संपन्न हुई।

आदिवासी एकता परिषद के (पूर्व प्रांतीय महासचिव मध्य प्रदेश )स्वर्गीय राजेंद्र बारिया के सुपुत्र यश बारिया ने भारतीय टीम की ओर से मेजवानी कर टीम को जीत दिलाई ओर गोल्ड मेडल जीता जिसका पुष्पमाला एवं मिठाई खिलाकर भव्य अभिनंदन स्वागत किया गया।

पूरे आदिवासी समाज के समाज जनों ने हर्ष व्यक्त कर शुभकामनाएं व बधाइयां दी । इस अवसर पर अशोक बारिया, बद्रीलाल कटारिया, राहुल डामर ,कालू परमार, शुभम बारिया, राधा बारिया, कपिल बारिया, निता डामोर, रितु परमार, जय मंडवार, पारस महावर, प्रिंस यादव, आयश वर्मा ,विनय डामोर ,भावेश मालवीय, कल्पेश मिश्रा, प्रियांशु गोस्वामी, प्रियांशी परमार ,पक्ष परमार, सुबह से भी सूरत लाल डामर आदि बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित थे।
- सैलाना में पूज्य मुनि श्री आदित्य सागर जी महाराज ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश
सैलाना। शुक्रवार को नगर में वर्तमान पट्टाचार्य परम पूज्य आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य पूज्य मुनि श्री आदित्य सागर जी महाराज, मुनि श्री अप्रमित सागर जी महाराज एवं मुनि श्री सहज सागर जी महाराज ससंघ (4 पिच्छी) का नगर में भव्य मंगल प्रवेश हुआ। अपने ओजस्वी प्रवचनों और “ॐ इग्नोराय… - चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर आयोजित, 34 युवाओं ने किया रक्तदान
धामनोद। बलिदानी चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि के अवसर पर आजाद क्लब एवं युवान वेलफेयर संस्था के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद अधिकारी श्रीमती पूजा गोयल ने उपस्थित नागरिकों को नशामुक्ति, स्वच्छता अभियान… - सोच सकारात्मक हो और नीयत समाजहित की हो तो कोई भी समस्या बड़ी नहीं होती
जब समाज जागता है, तो समाधान स्वयं रास्ता बना लेता है सैलाना। रतलाम जिले के सैलाना नगर में लंबे समय बाद एक ऐसा जनहितैषी कार्य देखने को मिला, जिसने यह साबित कर दिया कि यदि सोच सकारात्मक हो और नीयत समाजहित की हो तो कोई भी समस्या बड़ी नहीं होती। सैलाना विद्युत मंडल के सामने… - नगर में त्योहारों को लेकर पुलिस सख्त, गुंडा तत्वों को थाने बुलाकर दी कड़ी चेतावनी
सैलाना। आगामी होली, धुलेंडी और रमजान पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। गुरुवार को सैलाना थाना परिसर में थाना क्षेत्र के चिन्हित गुंडा तत्वों और असामाजिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों को तलब किया गया। पुलिस ने स्पष्ट शब्दों में समझाइश देते हुए कहा… - सैलाना विधानसभा की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था पर विधायक कमलेश्वर डोडियार का विधानसभा में सरकार पर बोला हमला
भोपाल / रतलाम। मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान सैलाना (रतलाम) विधानसभा क्षेत्र से भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के विधायक कमलेश्वर डोडियार ने क्षेत्र की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सरकार को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने बजट में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग की अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान स्वास्थ्य मंत्री एवं…
Author: MP Headlines


















