सैलाना। वनमंडलाधिकारी नरेश कुमार दोहरे के निर्देशन में वनमण्डल रतलाम की रेंज सैलाना अंतर्गत ईको पर्यटन विकास बोर्ड द्वारा संचालित अनुभूति केम्प एवं सहजागरूकता शिविर वर्ष 2024-25 को आयोजन आज दिनांक 9 जनवरी को केक्टस ईको गार्डन सैलाना में आयोजित किया गया, जिसमें शासकीय कन्या उच्चतर विद्यालय सैलाना के 126 छात्राओं ने उत्साह पुर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का प्रारंभ ओम उच्चारण के साथ किया गया। कार्यक्रम में प्रवासी पक्षियों बाघ, तेन्दूओं एवं शाकाहारी जीवों की पर्यावरण में अनिवार्यता एवं महत्वता को जाना। कार्यक्रम के दौरान चित्रलेखा, मौखिक प्रश्नोत्तरी एवं छात्राओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिये कविताएं, संगीत एवं अभिनय प्रस्तुत किये, जिसके लिये उन्हे पुरूकृत किया गया।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में मनीष जैन एस.डी.एम. सैलाना, राधा मंहत एस.डी.एम. रतलाम, आर्ची हरीत एस.डी.एम. ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपने विचार व्यक्त किये। सीमासिंह वनपरिक्षेत्राधिकारी सैलाना द्वारा अनुभूति में स्कुल छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण एवं सर्वधन में जनसहयोग एवं जागरूकता की अनिवार्यता पर उद्बोधन दिया गया। कार्यक्रम का संचालन वनरक्षक रमेश पन्नु, लखनसिंह सिसोदिया ने किया।

डिप्टी रेंजर गजराजसिंह डोडिया, रघुवीरसिंह चुण्डावत, सोकसिंह डांगी, तेजपाल शर्मा एवं वनरक्षक राकेश डिण्डोर, पप्पुसिंह देवडा, रवि शर्मा, महेन्द्रसिंह डोडिया, शिप्रपतापसिंह शक्तावत, हरीश मिस्त्री एवं जितेन्द्र जटिया का विशेष योगदान रहा एवं वनपाल नारायण कटारा ने आगंतुओ का आभार व्यक्त किया।
- महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब: विशाल छड़ी यात्रा का भव्य स्वागत, तीन क्विंटल साबूदाना खिचड़ी का वितरण
सैलाना। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सैलाना नगर श्रद्धा और भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। नगर के शिव भक्तों एवं रतलाम की भक्तन की बावड़ी से प्रारंभ होकर केदारेश्वर महादेव तीर्थ तक पहुंचने वाली विशाल छड़ी पैदल यात्रा ने अपने 34 वे वर्ष भी आईं जिसका नगर में भव्य स्वागत किया गया। यात्रियों… - मांगल्य मन्दिर धर्म क्षेत्र में महाशिवरात्रि पर पार्थिव शिवलिंग – मातृ–पितृ पूजन
रतलाम / 14 फरवरी / मातृ–पितृ पूजन दिवस एवं महाशिवरात्रि महापर्व के पावन उपलक्ष्य में मांगल्य मन्दिर धर्म क्षेत्र पर 15 फरवरी, रविवार को एक भव्य एवं संस्कारमय आध्यात्मिक उत्सव होगा। इस अवसर पर पार्थिव शिवलिंग पूजन हेतु पूजन सामग्री का निःशुल्क वितरण तथा मातृ–पितृ पूजन का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। अभिमंत्रित रुद्राक्ष का… - शिवरात्रि पर्व के पूर्व शहर में हज़ारो की संख्या में दौलत जाट पहलवान के नेतृत्व में निकली साफा रैली…
केसरिया ध्वज हाथों में थामे जय श्रीराम और हर हर महादेव के जयकारों के साथ शामिल हुई मातृशक्ति… रतलाम। महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में शनिवार को शहर की जवाहर व्यायामशाला परिवार अम्बर ग्रुप द्वारा साफा रैली निकाली गई। रैली ने 4 किमी की दूरी 3 घंटे में तय की, रैली में डीजे की धून पर… - दिव्यांग विद्यार्थियों के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल, जनपद शिक्षा केंद्र सैलाना में उपकरण वितरण शिविर सम्पन्न
सैलाना। शनिवार को जनपद शिक्षा केंद्र सैलाना में दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए विशेष उपकरण वितरण शिविर का आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) तरुण जैन रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। विकासखंड स्त्रोत केंद्र समन्वयक नरेंद्र पासी… - कालिका माता मंदिर तोरणद्वार हादसा, विधायक ने शासन को भेजी शिकायत ; सैलाना नगर परिषद के सीएमओ पद को लेकर भी उठाए सवाल
सैलाना। सैलाना नगर में कालिका माता मंदिर के तोरणद्वार निर्माण कार्य के दौरान हुई दुर्घटना को लेकर मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने घटना को गंभीर लापरवाही बताते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। विधायक ने इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी रतलाम, श्रम आयुक्त…
Author: MP Headlines


















