सैलाना। भाजपा प्रदेश संगठन द्वारा रतलाम जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा सहयोग कर संगठन को मजबूत बनाने में पूरी ऊर्जा से कार्य करने वाले लोकप्रिय जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय का भाजपा कार्यालय रतलाम पर जिले के किसान मोर्चा पदाधिकारी, सहकारिता पदाधिकारी, युवा जनप्रतिनिधि सरपंच गणों के साथ उपस्थित होकर भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री बद्रीलाल चौधरी के नेतृत्व में गर्म जोशी से शाल श्रीफल भेट की तथा साफा पहना कर मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया।
स्वागत के दौरान ईश्वरलाल पाटीदार जिला उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा, हरपाल सिंह सोलंकी अध्यक्ष कृषि सहकारी समिति आलोट, प्रहलाद पाटीदार, शांतिलाल पाटीदार पूर्व मंडल अध्यक्ष, पर्वत सिंह गुर्जर मंडल अध्यक्ष जोगणिया माता, राहुल मरगुल सरपंच राकेश मईडा, सरपंच दिलीप पारगी बावड़ी, विक्रम सिंह सरपंच गुल बालोद सहित बड़ी संख्या में भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित थे।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष से पूर्ण अपेक्षा है कि आपके नेतृत्व में रतलाम जिले में भाजपा संगठन और अधिक मजबूत होकर देश के ही नहीं वैश्विक नेता हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जिले के कैबिनेट मंत्री रतलाम शहर विधायक चेतन कश्यप की सरकार की जनहित की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहूंचाने तक में मददगार साबित होंगे।

Author: MP Headlines



