MP Headlines

गणतंत्र दिवस के सांस्कृतिक कार्यक्रम की नृत्य नाटिका में सीएम राइज उत्कृष्ट ने द्वितीय स्थान अर्जित किया

सैलाना। शासकीय सी. एम . राइज उत्कृष्ट उमावि  सैलाना ने   गणतंत्र दिवस के  जनपद स्तरीय सार्वजनिक कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों की हुई सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में द्वितीय स्थान अर्जित किया है। विद्यालय को यह उपलब्धि प्रथम बार  हासिल हुई है।

कार्यक्रम में देश के स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की प्रस्तुति दी गई जिसमें विद्यार्थियों ने रानी लक्ष्मीबाई, बिरसा मुंडा, मंगल पांडे, महात्मा गांधी, शहीद भगत सिंह, राजगुरु,सुखदेव ,टांटिया मामा इत्यादि जननायको को स्मरण किया। कबीर, आकांक्षा, मयंक, शंभू, जितेंद्र, सौम्या, दिग्विजेंद्र, पर्ल, सुनील, दीपेश इत्यादि विद्यार्थियों ने सहभागिता की। मार्गदर्शन सोनम सेंगर, ज्योति चंडालिया, पूनम व्यास, नेहा लोहार ने किया। इसी क्रम में संस्था के स्काउट दल ने मार्च पास्ट में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। राज्यपाल सिंह चौहान, हेमंतव्यास, भंवर शेखावत, आनंद मईडा इस दल के मार्गदर्शक रहे। रेडक्रॉस दल ने  मार्च पास्ट में तृतीय स्थान प्राप्त किया। मार्गदर्शक विक्रम आंजना, मुकेश मालवीय, शरद शिकारी रहे।

विद्यालय की इन उपलब्धियां पर संस्था प्राचार्य वीरेंद्र मिंडा ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि मनुष्य को हमेशा प्रयत्शील रहना चाहिए, क्योंकि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती है। विद्यालय की इस अनुपम उपलब्धि पर शैलजा दवे, डॉ राजेश सोनी, मानसिंह डामोर, सुमन सिंह राठौड़, डॉ.अर्जुन पवार, जयश्री शर्मा, सीमा शर्मा, रीता गुप्ता, इंदुबाला शर्मा, निशरीन हुसैन, अभिधा सोलंकी, बी.एल.नागर, अंशुल राय और संपूर्ण स्टाफ ने हर्ष व्यक्त किया।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp