सैलाना। सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने प्रेस वार्ता की भारत आदिवासी पार्टी द्वारा आदिवासी किसानों, ग्रामीणों एवं आमजन की विभिन्न समस्याओं को लेकर 24 जून, बुधवार को सुबह 11 बजे रतलाम कलेक्टर कार्यालय पर महा रैली एवं ज्ञापन प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का नेतृत्व सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार करेंगे।

विधायक डोडियार ने बताया कि किसानों को खाद-बीज वितरण में अनियमितताओं, वन विभाग द्वारा कथित परेशानियों, ग्रामीण क्षेत्रों में पेट्रोल-डीजल की कमी तथा जर्जर सड़कों जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इन मुद्दों के समाधान की मांग को लेकर पार्टी जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपेगी।
उन्होंने जिलेभर के किसानों, युवाओं, महिलाओं एवं आम नागरिकों से बड़ी संख्या में रैली में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
Author: MP Headlines












