MP Headlines

मध्यप्रदेश आयुर्वेद होम्योपैथी कर्मचारी संघ द्वारा जिला अध्यक्षों की नियुक्ति

रतलाम। मध्यप्रदेश आयुर्वेद होम्योपैथी कर्मचारी संघ द्वारा संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से नई जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। यह महत्वपूर्ण निर्णय संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश कुमार बोरिया द्वारा लिया गया, जिससे संगठन की गतिविधियों को मजबूती मिलेगी एवं कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान सुचारू रूप से हो सकेगा।

प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश कुमार बोरिया ने श्रीमती ज्योति पाटिल (आयुष फार्मासिस्ट) को जिला रतलाम के लिए संघ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। श्रीमती ज्योति पाटिल के संगठन के प्रति समर्पण, कार्यकुशलता एवं नेतृत्व क्षमता को देखते हुए यह नियुक्ति की गई है। उनके अनुभव एवं मार्गदर्शन से जिले के आयुर्वेद एवं होम्योपैथी कर्मचारियों को लाभ मिलेगा तथा संगठन को एक नई दिशा प्राप्त होगी।

इसी क्रम में श्री अभिषेक यादव (आयुष फार्मासिस्ट) को जिला टिकमगढ़ के लिए संघ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। श्री अभिषेक यादव की संगठनात्मक क्षमताओं एवं कर्मचारियों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। उनके कुशल नेतृत्व में संघ की गतिविधियों को गति मिलेगी और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान में सहूलियत होगी।

प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश कुमार बोरिया ने दोनों जिला अध्यक्षों को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि उनके नेतृत्व में संघ और अधिक सशक्त बनेगा तथा कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि संगठन के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य मिलकर संघ की प्रगति एवं मजबूती के लिए कार्य करेंगे।

इस अवसर पर संघ के वरिष्ठ पदाधिकारीगण एवं सदस्यगण ने नव-नियुक्त जिला अध्यक्षों को शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp