तत्काल व्हीलचेयर मिलने से मुब्बशीरा के माता-पिता का चेहरा खुशी से चमक उठा

रतलाम 21 मई 2025/ मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट परिसर में जनसुनवाई में आवेदक मुब्बशीरा पिता असलम मसूंरी  निवासी 65 शैरानीपुरा रतलाम ने आवेदन दिया। जनसुनवाई में प्रार्थिया के माता-पिता ने बताया कि मुब्बशीरा बहुदिव्यांग होकर चलने-फिरने मे असमर्थ है। जनसुनवाई कर रही अपर कलेक्टर डॉ शालिनी श्रीवास्तव एवं जिला पंचायत सीईओ श्री श्रृंगार श्रीवास्तव द्वारा आवेदन पर तत्काल सुनवाई करते हुए सामाजिक न्याय विभाग की उपसंचालक श्रीमती संध्या शर्मा को निर्देशित कर व्हीलचेयर मंगवाई गई और प्रार्थिया को प्रदान की गई। व्हीलचेयर मिलने पर बालिका एवं माता-पिता का चेहरा खुशी से चमक उठा और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

MP Headlines
Author: MP Headlines