MP Headlines

भाजपा सैलाना शिवगढ़ मंडल की विकसित भारत संकल्प सभा संपन्न

सैलाना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में  सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे 11 साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन तहसील कार्यालय सामने स्थित मांगलिक भवन में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि व वक्ता के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय महिला सशक्तिकरण पर प्रमुख वक्ता भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनीता निर्मल कटारिया उपस्थित रहे।

स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष पंकज राठौर ने दिया भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 11 साल में विकसित भारत को लेकर किए गए कार्यों का उल्लेख किया जिसमें विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना आयुष्मान कार्ड के तहत 70 साल से ऊपर के व्यक्ति जिनका कार्ड नहीं बना है, उनका आयुष्मान कार्ड शीघ्र बनवाने हेतु घर-घर सर्वे कर जल्द आयुष्मान कार्ड बनवाने के कार्यकर्ताओं को अपील की सेवा सुशासन गरीब कल्याण के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना में सर्वाधिक पक्के मकान प्रधानमंत्री अन्न योजना के माध्यम से लाखों परिवारों को मुफ्त में अनाज मिलना। ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से पाकिस्तान को घर में घुसकर मारना जम्मू कश्मीर में विश्व का सबसे बड़ा चिनाब ब्रिज अग्नि वीर योजना के माध्यम से युवाओं कि सेना में भर्ती जैसे  अनेक कार्य हो रहे हैं अब भारत की अर्थव्यवस्था जापान को पीछे छोड़ विश्व में चौथे नंबर की हो गई है। 2047 तक विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का लक्ष्य रखते हुए भारत को विश्व का प्रथम देश बनाने की बात कही।

अनिता निर्मल कटारीया ने महिला सशक्तिकरण पर अपनी बात कहते हुए कहा कि महिलाओं को सभी योजनाओं में 33% आरक्षण देना भाजपा सरकार द्वारा किया गया। लाडली बहना योजना के माध्यम से लाखों गरीब महिलाओं को हर महीने खुशियों की राशी उनके खातों में डाली जा रही है। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष कैलाशी चारेल, शैतान सिंह पटेल, भूपेन्द्र जायसवाल, अनुकूल सोनी, पुष्पा राठौड़ मंचासीन रहे। 2047 तक विकसित भारत संकल्प पत्र का वाचन सौरभ राका ने किया। कार्यक्रम का संचालन मंडल उपाध्यक्ष अंबिका पाटीदार ने किया। आभार सुभाष भाभर ने माना।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp