सैलाना। रतलाम जिले के सैलाना नगर सहित क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के थीम पर आधारित वसुधैव कुटुंबकम् के उपलक्ष्य में अनेक संस्थाओं और कार्यालयों में योग शिविर लगाकर विभिन्न मुद्राओं में योग किया गया और कराया गया। सैलाना में 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए और लोगों ने योग के महत्व को समझा। अधिकारियों और कर्मचारियों ने विभिन्न मुद्राओं में योग कर स्वस्थ और सक्रियता के संकेत दिए।
विभिन्न समारोह में अधिकारियों और संस्था प्रधानों ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्वस्थ और सक्रिय बने रहने के लिए योग की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाने में मदद करता है। मंडी परिसर में सार्वजनिक कार्यक्रम मंडी परिसर में आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का आकाशवाणी रेडियो के माध्यम से सभी को योग के बारे में उद्बोधन सुनाया गया। कार्यक्रम के पूर्व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
इस अवसर पर पूर्व विधायक संगीता चारेल, जनपद अध्यक्ष कैलाशीबाई चारेल, एसडीएम मनीष जैन, जनपद सीईओ गोवर्धन लाल मालवीय, मंडी सचिव आर वसुनिया, नगर परिषद अधिकारी मनोज शर्मा, मंडल अध्यक्ष पंकज राठौर, एनसीसी अधिकारी माया मेहता, कार्यक्रम नोडल अधिकारी योगाचार्य आरसी गेहलोत सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारियों ने विभिन्न मुद्राओं में योग कर स्वस्थ और सक्रियता के संकेत दिए।कार्यक्रम का संचालन डा रविन्द्र उपाध्याय ने किया और आभार प्रदर्शन विकासखंड शिक्षा अधिकारी संजय नारम देव ने माना।

Author: MP Headlines



