MP Headlines

सैलाना नपं अध्यक्ष ने कलेक्टर से सैलाना में महिला चिकित्सक की नियुक्ति की मांग, कलेक्टर ने शीघ्र नियुक्ति का दिया आश्वासन

रतलाम। सैलाना नगर परिषद अध्यक्ष चेतन्य शुक्ला ने शुक्रवार को रतलाम कलेक्टर राजेश बॉथम से भेंट कर उन्हें ज्ञापन के माध्यम से सैलाना के स्वास्थ्य केन्द्र पर महिला चिकित्सक की नियुक्ति की मांग की है। कलेक्टर ने स्थिति की गम्भीरता को देखते हुए तत्काल सीएचएमओ डॉक्टर संध्या बेलसरे से दूरभाष पर चर्चा कर सैलाना में महिला चिकित्सक नियुक्त करने के निर्देश दिए।

ज्ञापन में चेतन्य शुक्ला ने कहा कि सैलाना आदिवासी अंचल हैं। यहां की आबादी के मान से एक महिला चिकित्सक की नितान्त आवश्यकता हैं। अक्सर महिलाओं को उपचार के लिए रतलाम जाना पड़ता हैं। जो आर्थिक, और मानसिक दोनों दृष्टि से कष्ट कारक हैं। आर्थिक रूप से सम्पन्न परिवार तो फिर भी अपना उपचार रतलाम पहुंच कर निजी अस्पतालों में करवा लेते है। पर गरीबों के लिए ये सम्भव नहीं। अगर सैलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर महिला चिकित्सक की नियुक्ति हो जाती हैं तो हर तबके को राहत मिलेगी।

कलेक्टर ने बात की गंभीरता के मद्देनजर तत्काल सी.एच.एम.ओ को समस्या के निराकरण के निर्देश दिए। और शुक्ला को आश्वस्त किया कि जल्दी ही सैलाना के शासकीय अस्पताल में महिला चिकित्सक की नियुक्ति की जावेगी।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp